Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में हवन-पूजन के बीच बच्चों का हुआ स्वागत:सरस्वती शिशु मंदिर में नए सेशन की शुरुआत, अनुशासन- मेहनत पर दिया गया जोर

    5 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के सरस्वती शिशु मंदिर, पक्कीबाग में गुरुवार को शैक्षिक सेशन 2026-27 की शुरुआत हवन-पूजन और सुंदरकांड पाठ के साथ की गई। नए सेशन के पहले दिन स्कूल में पढ़ाई का काम शुरू हुआ और बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए प्रार्थना की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान स्कूल का माहौल धार्मिक और शांत बना रहा। नए सेशन के पहले दिन स्कूल परिसर में हवन-पूजन और सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इसमें सभी शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए। मंत्रोच्चार और भजन के बीच कार्यक्रम हुआ, जिससे पूरे स्कूल में सकारात्मक माहौल बना रहा। इस मौके पर बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक रहने और अच्छे संस्कार अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। मुख्य गेट पर बच्चों का स्वागत स्कूल के मुख्य गेट पर आने वाले सभी नए और पुराने बच्चों का तिलक लगाकर और फूल बरसाकर स्वागत किया गया। स्वागत के इस आयोजन से बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ दिखी। कई अभिभावक भी अपने बच्चों के साथ पहुंचे और इस खास मौके के गवाह बने। नए सेशन की शुरुआत को लेकर बच्चों में उत्साह नजर आया। पढ़ाई के साथ अनुशासन पर दिया गया जोर प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ अच्छा व्यवहार और अनुशासन बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर छात्र को नियमित रूप से पढ़ाई करनी चाहिए और अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने बच्चों को समय का सही उपयोग करने और स्कूल के नियमों का पालन करने की सलाह दी। इस कार्यक्रम में स्कूल प्रबंध समिति के पदाधिकारी, प्रथम सहायक रामकेवल शर्मा, मंजरी यादव सहित सभी शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया और बच्चों का उत्साह बढ़ाया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों और मौजूद लोगों को प्रसाद बांटा गया। इसके साथ ही नए सेशन की शुरुआत औपचारिक रूप से पूरी हुई। पहले ही दिन स्कूल में पढ़ाई शुरू होने से बच्चों और अभिभावकों में संतोष देखने को मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत:समाजसेवी व सभासदों ने डीएम से की मुलाकात, मवेशियों से भी निजात दिलाने की मांग
    Next Article
    बलरामपुर में तेज धूप और लू से जनजीवन प्रभावित:तापमान 38°C पहुंचा, बाजार और सड़कों पर सन्नाटा छाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment