Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में ईद की तैयारी अंतिम चरण में:मस्जिदों-बाजारों में बढ़ी रौनक, सुबह 10:30 बजे तक अदा होगी नमाज

    6 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में ईद-उल-फित्र को लेकर शहर में तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं, वहीं बाजारों में खरीदारी का दबाव लगातार बढ़ रहा है। शव्वाल का चांद नजर आने पर 20 या 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी। नमाज और भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज से पहले साफ-सफाई, रंग-रोगन और मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है। वुजू के लिए पानी, बिजली, ध्वनि व्यवस्था और नमाजियों के बैठने के लिए दरी आदि की व्यवस्था की गई है। कई स्थानों पर अतिरिक्त जगह चिन्हित कर टेंट लगाने की तैयारी भी की गई है, ताकि अधिक संख्या में आने वाले लोगों को कोई असुविधा न हो। रमजान के आखिरी अशरे में इबादत का माहौल गहरा शहर की अधिकतर मस्जिदों और ईदगाहों ने नमाज का समय घोषित कर दिया है। सुबह सात बजे से नमाज शुरू होगी, जो अलग-अलग स्थानों पर 10:30 बजे तक अदा की जाएगी। बड़े ईदगाहों में सुबह आठ से नौ बजे के बीच सबसे ज्यादा भीड़ रहने का अनुमान है। इसे देखते हुए स्थानीय स्तर पर भीड़ प्रबंधन की तैयारी की गई है। रमजान के अंतिम दिनों में इबादत का सिलसिला और तेज हो गया है। सोमवार को 26वां रोजा रखा गया। शबे-कद्र की ताक रातों में मस्जिदों में देर रात तक लोग इबादत में जुटे रहे और अमन-चैन व खुशहाली के लिए दुआ की। रात के समय भी मस्जिदों में अच्छी खासी मौजूदगी देखने को मिली। बाजारों में देर रात तक भीड़, सेवईं और कपड़ों की मांग बढ़ी ईद नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। कपड़े, जूते, टोपी, इत्र और सेवईं की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। शाम के समय बाजारों में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है। दुकानदार भी मांग को देखते हुए देर रात तक दुकानें खोल रहे हैं। ईद के मौके पर भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क है। प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया जाएगा। लोगों की आवाजाही सुचारु रहे, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। रमजान देता है अनुशासन और भाईचारे का संदेश जाफरा बाजार स्थित सब्जपोश हाउस मस्जिद के इमाम हाफिज रहमत अली निजामी ने बताया कि रमजान इंसान को संयम, परहेज और अनुशासन की सीख देता है। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार समाज में भाईचारा बढ़ाने और खुशियां बांटने का अवसर होता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में ट्रैफिक पुलिस को मिले हेलमेट:राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह में जागरूकता अभियान, SP ट्रैफिक ने की नियम पालन की अपील
    Next Article
    गर्ल्स हॉस्टल की 210 छात्राओं के लिए 4 टॉयलेट:लाइन में लगना पड़ रहा, गंदे पानी की सप्लाई से छात्राएं हो रहीं बीमार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment