Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में ज्वैलरी शॉप से 2 अंगूठी ले गई महिला-VIDEO:पल्सर सवार युवक के साथ आई, बोली- मंहगा लॉकेट दिखाइए, फिर धीरे से निकली

    23 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में ज्वैलरी शॉप से महिला ने 2 सोने की अंगूठी लेकर भाग गई। वारदात का वीडियो भी सामने आया है। इसमें पल्सर सवार युवक के साथ महिला आई और सर्राफा व्यापारी को अपनी बातों में उलझाती रही। बोली-मुझे सोने का लॉकेट दिखाई। एक के बाद एक करके अंगूठी और लॉकेट देखने लगी। मोबाइल पर बात करने का बहाना बनाकर पहले पल्सर सवार युवक बाहर निकला। इसके बाद महिला ने दुकानदार से कहा- थोड़ी देर में आती हूं और निकल गई। व्यापारी ने जब ज्वैलरी का मिलान किया तो दो अंगूठी कम मिली। पीड़ित दुकानदार ने आजाद नगर चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामला 6 सितंबर को रामगढ़ताल इलाके का है। 3 तस्वीरें देखिए… खिरवानिया चौराहे पर है शॉप मामला कटरा खिरवानिया चौराहे पर स्थित रामवचन ज्वेलर्स दुकान का है। यहां रामगढ़ताल बड़गो निवासी रामवचन ज्वेलरी शॉप चलाते हैं। सराफा व्यापारी ने सोमवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित रामवचन के मुताबिक, 6 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2:26 बजे दुकान पर एक महिला पल्सर सवार युवक के साथ आई। महिला ने कहा कि उसे लॉकेट और अंगूठी चाहिए। दुकानदार ने भरोसे में आकर उसे 10 अंगूठियां निकालकर दिखा दीं। मोटी माला का बहाना, अंगूठी लेकर भागी महिला ने अंगूठियां देखते हुए कहा कि एक लॉकेट पंसद आई है। उसके लिए मोटी माला दिखाइए। बातचीत के दौरान युवक ने 2 अंगूठी महिला के हाथ में पकड़ाई। महिला ने होशियारी से दोनों अंगूठी अपने हाथ में पहन ली। दुकानदार जब तक कुछ समझ पाता, महिला युवक के साथ दुकान से बाहर निकल गई। बाद में गिनती करने पर 2 अंगूठियां कम मिलीं। व्यापारी रामवचन ने बताया- दोनों अंगूठियों की कीमत करीब 60 हजार है। व्यापारी रामवचन ने चौकी इंचार्ज चौकी आजाद नगर को लिखित तहरीर दी है। उन्होंने मांग की है कि अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरी गई अंगूठियां बरामद की जाएं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी के आधार पर महिला की तलाश की जा रही है। रामगढ़ताल थाना प्रभारी श्यामा नंद राय ने बताया की आजाद नगर चौकी पर तहरीर मिली है। सीसीटीवी के आधार पर जांच कराई जा रही है। -------------------- ये खबर भी पढ़ें कानपुर में बहू ने करोड़पति ससुर की हत्या कराई:नौकर को बेडरूम में छिपाया, फोन पर गाइड करती रही; शक न हो इसलिए खूब रोई कानपुर में करोड़पति दवा करोबारी विनीत मिनोचा (63) की हत्या उनकी 36 साल की इकलौती बहू ने कराई थी। वजह थी- बंदिशें…। विनीत बहू पर CCTV से नजर रखते थे। उसे पैसे भी उतने ही देते थे, जो जरूरी होते थे। देर रात घूमने और पार्टी करने वाली बहू ने नौकर विशाल (30) को 6 लाख में सुपारी दी, बदले में नौकर ने 26 बार चाकू से गोदकर विनीत को मार दिया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदी को गाली, देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी:स्वतंत्र-निशु में 3 समानताएं, फिर राहुल गांधी क्यों कूदे, अंदर की पूरी कहानी
    Next Article
    मृत व्यक्ति को लर्निंग लाइसेंस जारी होने पर हाईकोर्ट सख्त:केंद्र-राज्य सरकार से मांगा जवाब, आधार से DL जारी करने की व्यवस्था को चुनौती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment