Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में मानसिक बीमार महिला से दरिंदगी:CCTV कैमरे से घटना का पता चला, आरोपी गिरफ्तार

    8 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में एक मानसिक बीमार महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। मंदिर के सीसीटीवी कैमरे से रेप की घटना की जानकारी हुई। तत्काल एक व्यक्ति ने इसका वीडियो कार्रवाई के लिए पुलिस के एक्स हैंडल पर पोस्ट किया गया। मामला संज्ञान में लेकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पहचान कर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान क्षेत्र के ही दीपक गुप्ता के रूप में हुई। मंदिर के पुजारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। अब जानिए पूरा मामला पिपराइच कस्बे के एक मंदिर के पास एक मानसिक बीमार महिला (35) आकर सो जाती थी। दिन भर वह सड़क पर घूमती रहती थी। पुलिस के मुताबिक, घटना 24 जुलाई की रात की है। रात को महिला मंदिर के पास सो रही थी। तभी आरोपी दीपक गुप्ता उस रास्ते से गुजर रहा था। महिला को सोया देखकर उसकी नीयत खराब हो गई। मानसिक बीमारी का फायदा उठाकर महिला के साथ आरोपी ने जबरदस्ती रेप किया। इसके बाद वहीं पर धकेल कर भाग गया। अगले दिन महिला की हालत देखकर लोगों को शक हुआ। मंदिर के पुजारी ने सीसीटीवी कैमरा चेक किया। सीसीटीवी कैमरे में रात के समय महिला के साथ हुई दरिंदगी घटना कैद हो गई थी। जिसे देखकर लोग हैरान हो गए। इस दौरान एक व्यक्ति ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस के एक्स हैंडल पर शेयर कर दी। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल घटना का संज्ञान लिया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कराई गई। इसके बाद आरोपी को ढूंढकर पुलिस ने मंगलवार काे गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक पिपराईच ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और बयान भी दर्ज किए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना तेजी से की जा रही है ताकि आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके। इस संबंध में एसपी नॉर्थ ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपी की पहचान कर पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में शेषनाग वाली कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र:हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों का लगातार आगमन, देर रात तक उमड़ी भीड़
    Next Article
    वाराणसी में चाकू मारकर युवक की हत्या:दोस्त को पुलिस ने लिया हिरासत में, पूछताछ जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment