Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में मंदिर में पूजाकर इंजीनियर ने सुसाइड किया:मरने से पहले वीडियो बनाया, बोला- पत्नी के अत्याचार से जीने की इच्छा खत्म

    9 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में पत्नी से परेशान इंजीनियर सुसाइड कर लिया। उनका शव गांव के बाहर एक मंदिर के पास पेड़ से लटका मिला। इंजीनियर ने सुसाइड करने से एक मिनट 48 सेकेंड का वीडियो बनाया। इसमें उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी को बताया। इंजीनियर ने कहा- मेरे मरने का समय नहीं है, पर पत्नी के अत्याचार से जीने की इच्छा नहीं है। मुझे कोई यह न कहे कि मैं बेसमय मर गया। दोस्तों जिंदगी में बहुत तड़पा हूं। पिछले एक महीने से मेरे दिमाग में यही चल रहा था कि बेटा सुसाइड कर ले। सुसाइड से पहले इंजीनियर ने मंदिर में दर्शन किए थे। वह कुशीनगर जिले के रहने वाले थे और मध्य प्रदेश में एक निजी कंपनी में तैनात थे। उनकी 9 साल पहले शादी हुई थी। 6 साल से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। पत्नी ने इंजीनियर पर दहेज उत्पीड़न और भरण-पोषण से संबंधित मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें 12 मई 2026 को सुनाई थी। घटना खोराबार थाना क्षेत्र की। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… फैमली कोर्ट में सुनवाई में आए थे इंजीनियर कुशीनगर निवासी प्रद्युमन कुमार यादव (33) इंजीनियर थे। वर्तमान में मध्य प्रदेश की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। प्रद्युमन की 2 जून 2017 को कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सोहाग गांव निवासी अर्पिता यादव से शादी हुई थी। शादी के बाद अर्पिता कुछ समय ससुराल में रही। फिर पति के साथ हरियाणा चली गईं। शादी से उनके पांच साल की एक बेटी भी है। इसी बीच प्रद्युमन ने इंदौर की एक कंपनी ज्वाइन कर ली। साल 2020 में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। अर्पिता ने प्रद्युमन और उसके घर वालों पर दहेज उत्पीड़न और भरण-पोषण से संबंधित केस दर्ज करा दिया। केस पारिवारिक न्यायालय पडरौना में चल रहा है। इस केस की सुनवाई में वह 10 मई को एमपी से घर पहुंचे थे। 12 मई को कोर्ट पहुंचे। जिसमें कोई फैसला नहीं हो सका। कोर्ट ने अगली सुनवाई 21 जुलाई 2026 को निर्धारित की। सुनवाई के बाद वह कुशीनग के हाटा में अपने जीजा के घर गए। वहां पर रुके। गुरुवार को वह लुधियाना जाने के लिए घर से निकले। उनकी गोरखपुर जंक्शन से ट्रेन थी। गोरखपुर जंक्शन जाने के दौरान रास्ते में कुसम्ही का जंगल पड़ा। जंगल में बुढ़िया माता मंदिर है। इसमें उन्होंने दर्शन किए। इसके बाद पेड़ पर चढ़कर गमछा का फंदा लगाया। फिर नीचे उतर आए। इसके बाद उन्होंने वीडियो बनाया। जिसे उन्होंने अपने वाट्सऐप स्टेट्स पर लगाया। मंदिर में दर्शन-पूजा की, इसके बाद सुसाइड कर लिया वीडियो में उन्होंने मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी को ठहराया। इसके बाद मंदिर के पास खड़े के एक पेड़ से गमछे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मंदिर पहुंचे गांव वालों ने पेड़ से शव को लटकता देखा तो पुलिस का सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पेड के पास रखे बैग की तलाशी ली। बैग में मिले कागजात से उनकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने फोन कर घरवालों को जानकारी दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रद्युमन कुमार के भाई राघवेंद्र ने बताया कि पुलिस के फोन आने के बाद हमे जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि भाई केस से परेशान थे। केस से प्रद्युमन डिप्रेशन में थे। उन्हें बार-बार छुट्‌टी लेकर आना पड़ रहा था। इसका असर उनके काम पर भी पड़ रहा था। प्रद्युमन ने वीडियो में क्या बोला, हूबहू पढ़िए- हार गया यार जिंदगी की जंग। बहुत दुख देखे हैं और दुख देने वाला कोई और नहीं, मेरी वाइफ है। उसने मेरे साथ इतने अत्याचार किए हैं ना, शायद ही कोई सोच पाए। इतने अत्याचार कर लिए। ठीक है, जो हुआ सो हुआ। आज नहीं तो कल किसी को तो जाना ही था। लेकिन सभी लोगों से रिक्वेस्ट है। कोई ये मत बोले कि ये बेसमय चला गया। मेरे जाने का अभी समय नहीं था। दोस्तों, बहुत तड़प होती थी जिंदगी में और पिछले एक-डेढ़ महीने से मेरे दिमाग में यही चल रहा था कि बेटा सुसाइड कर ले। ठीक है, आज वो समय आ गया। मैं अपने बड़े भाई को एक संदेश देना चाहता हूं। भाई, कभी मां-बाप को ये एहसास मत होने देना कि एक बेटा दुनिया से चला गया। हालांकि मैं गलती तो कर रहा हूं। हर मां-बाप को होता है कि बुढ़ापे में मेरा सहारा बनेगा, लेकिन मैं सहारा न बन कर बहुत दुख दे रहा हूं। मैं इस टाइम अगर जा रहा हूं तो मुझे पता है उन्हें कितनी पीड़ा होगी। लेकिन अपनी पीड़ा के आगे उनकी पीड़ा मैं भूल जा रहा हूं। मेरा सेहरा तैयार हो गया है। अब मुझे जाने की खुशी है। मेरा बुलावा आ गया है। ……………… ये खबर भी पढ़िए- प्रतीक खुद मालिक नहीं, अपर्णा के भाई के नाम-17 कंपनियां:2 बेटियां संभालेंगी विरासत, जानिए कितनी प्रॉपर्टी छोड़ गए रियल स्टेट बिजनेस, आलीशान कोठी, बड़ा जिम, 5 करोड़ की लैंबॉर्गिनी कार और रॉयल लाइफ…। यही पहचान थी मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की। राजनीति से दूर रियल स्टेट और फिटनेस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले 38 साल के प्रतीक की मौत हो गई। वजह कार्डिएक अरेस्ट बताई गई। उनकी पत्नी अपर्णा यादव भाजपा नेता हैं। इस वक्त राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुलदीप सेंगर को SC से झटका, उम्रकैद निलंबन पर रोक:CJI की बेंच ने हाईकोर्ट के आदेश को रद्द किया; उन्नाव रेप केस में हुई है सजा
    Next Article
    रणबीर कपूर ने अयोध्या में ₹3.31 करोड़ की जमीन खरीदी:'रामायण' में निभाएंगे भगवान राम का रोल, अमिताभ ने भी किया था निवेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment