Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुलदीप सेंगर को SC से झटका, उम्रकैद निलंबन पर रोक:CJI की बेंच ने हाईकोर्ट के आदेश को रद्द किया; उन्नाव रेप केस में हुई है सजा

    9 hours ago

    1

    0

    उन्नाव दुष्कर्म मामले में दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। SC ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें सेंगर की उम्रकैद की सजा को निलंबित किया गया था। एपेक्स कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट से इस मामाले में दोबारा सुनवाई करने और 2 महीने में आदेश देने को कहा है। भारत के सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच ने मामले की सुनवाई की है। कोर्ट ने कहा- हाईकोर्ट सुप्रीम कोर्ट के पूर्व आदेश निरस्त किए जाने से प्रभावित हुए बिना स्वतंत्र रूप से फैसला सुनाएगा। दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट ने 23 दिसंबर 2025 को पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की अपील पर सुनवाई करते हुए उनकी उम्रकैद की सजा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था। CBI ने हाईकोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सीबीआई का तर्क था कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषी को राहत देना उचित नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही हाईकोर्ट के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी थी और अब अंतिम सुनवाई के बाद उसे निरस्त कर दिया है। पहले 5 पॉइंट में जानिए उन्नाव गैंगरेप केस... हाईकोर्ट ने इन शर्तों के साथ बेल दी थी… जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद और हरीश वैद्यनाथन शंकर की बेंच ने सेंगर की सजा को अपील पर सुनवाई पूरी होने तक सस्पेंड कर दिया। दरअसल, सेंगर ने सजा के खिलाफ अपील की थी। अदालत ने कुलदीप सिंह सेंगर को 15 लाख रुपए के निजी मुचलके पर सशर्त रिहा करने का आदेश दिया है। साथ ही 4 शर्तें भी लगाईं… ---------- ये खबर भी पढ़ें भास्कर एक्सक्लूसिव: प्रतीक खुद मालिक नहीं, अपर्णा के भाई के नाम-17 कंपनियां:2 बेटियां संभालेंगी विरासत, जानिए कितनी प्रॉपर्टी छोड़ गए रियल स्टेट बिजनेस, आलीशान कोठी, बड़ा जिम, 5 करोड़ की लैंबॉर्गिनी कार और रॉयल लाइफ…। यही पहचान थी मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की। राजनीति से दूर रियल स्टेट और फिटनेस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले 38 साल के प्रतीक की मौत हो गई। वजह कार्डिएक अरेस्ट बताई गई। उनकी पत्नी अपर्णा यादव भाजपा नेता हैं। इस वक्त राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    समाजवादी छात्र सभा ने सुखदेव थापर को दी श्रद्धांजलि:करहल में युवाओं को देशभक्ति और राष्ट्रहित में कार्य करने का संदेश
    Next Article
    गोरखपुर में मंदिर में पूजाकर इंजीनियर ने सुसाइड किया:मरने से पहले वीडियो बनाया, बोला- पत्नी के अत्याचार से जीने की इच्छा खत्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment