Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में पहले दिन की बोर्ड परीक्षा हुई संपन्न:6,961 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित, दोनों पालियों में रही सख्त निगरानी

    16 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा जिले के 198 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण, नकलविहीन और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे, जबकि CCTV कैमरों और ऑनलाइन मॉनिटरिंग के जरिए लगातार निगरानी की गई। पहली और दूसरी पाली में हिंदी की परीक्षा पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा आयोजित हुई। हाईस्कूल में कुल 67,563 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 63,843 उपस्थित हुए, जबकि 3,720 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट में 64,627 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 61,486 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 3,241 अनुपस्थित रहे। इस तरह दोनों कक्षाओं में कुल 6,961 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। कंट्रोल रूम से होती रही लगातार निगरानी सभी परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में स्थापित कंट्रोल रूम से की गई। यहां से अधिकारियों ने CCTV कैमरों के माध्यम से परीक्षा की स्थिति पर लगातार नजर रखी, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को खत्म किया जा सके। नोडल अधिकारियों और सचल दलों ने किया निरीक्षण परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए शासन स्तर से नामित मंडलीय नोडल अमर नाथ राय, जनपदीय नोडल विनोद कृष्ण, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ मंडलीय और जनपदीय सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों पालियों की परीक्षा CCTV कैमरों की निगरानी में शांतिपूर्ण और नकलविहीन तरीके से संपन्न हुई। प्रशासन की ओर से सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए थे, जिसका असर पहले दिन साफ नजर आया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व मंत्री नवेद मियां एस्टोनियाई राष्ट्रपति से मिले:इंडिया एआई समिट में डिजिटल सहयोग पर की चर्चा
    Next Article
    इटावा जंक्शन पर ओएचई इंसुलेटर टूटा, 50 मिनट ट्रैक बाधित:वंदे भारत समेत कई ट्रेनें रोकी गई, डाउन ट्रैक पर संचालन प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment