Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में पत्नी की गला काटकर हत्या:बेटे के सामने फावड़े से सिर अलग किया, पुलिस को कॉल करके बोला- मैंने पत्नी को मार डाला

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। चीख सुनकर बेटा कमरे में पहुंचा तो पिता ने बेटे के सामने पत्नी का फावड़े से सिर को धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद बेटे को भी मारने के लिए दौड़ा लिया। किशोर घर से भाग गया और फोन पर अपने नाना को वारदात की सूचना दी। वहीं हत्या के बाद आरोपी पति ने खुद पुलिस को कॉल किया और बोला- मैंने अपनी पत्नी को मार डाला है। सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कमरे से साक्ष्य जुटाए और डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला मंगलवार देर रात खजनी थाना क्षेत्र का है। पहले 2 तस्वीरें - अब पूरा मामला पढ़िए... आरोपी अशोक निषाद (44) साल धाधूपार गांव में अपनी पत्नी नीलम देवी (40) के साथ रहता था। दोनों की 2006 में करीब 20 साल पहले शादी हुई थी। दोनों को एक बेटा 17 साल और बेटी 14 हैं। पड़ोसियों ने बताया- दोनों में अक्सर किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। अशोक को अपने पत्नी पर अवैध संबंध का शक था। बेटे सूरज ने बताया- मंगलवार देर रात करीब 1 बजे मैं कमरे में सो रहा था। जबकि पापा और मम्मी दूसरे कमरे में सो रहे थे। अचानक रात में मां के चिल्लाने की आवाज आई। मैं तुरंत मम्मी के कमरे में गया। देखा पापा मम्मी को मार रहे थे। पहले कुल्हाड़ी से हमला किया फिर बगल में रखे फावड़े से मां का गला काट दिया। चारों ओर खून ही खून फैल गया। मैं चिल्लाया तो पापा ने मुझे फावड़ा लेकर दौड़ा लिया। मैं वहां से भागा और गांव के बाहर जाकर अपने नाना राजेंद्र निषाद को कॉल करके घटना की जानकारी दी। साथ ही गांव वालों को भी सूचना दी। साथ ही पुलिस को भी बताया। इसके बाद खजनी थाने की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। मां की हत्या करने के बाद पापा कमरे में ही बैठे थे। पुलिस ने रात में करीब 2 से ढाई बजे के बीच पकड़कर ले गई। सुबह साढ़े नौ बजे आला कत्ल बरामद करने को पहुंची पुलिस आरोपी अशोक निषाद को पुलिस दोबारा बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे लेकर पहुंची। यहां पर लोगों से पूछताछ की गई। साथ ही आला कत्ल बरामद किए। आरोपी मुंबई में करता था काम बेटे सूरज ने बताया- पापा अशोक निषाद कुछ दिन पहले मुंबई में कारपेंटर का काम करता था। वहां ठीक-ठाक कमाई कर लेता था। लेकिन पिछले कुछ सालों से वह गांव में ही रहकर खेती और पशुपालन करने लगे। इस दौरान उन्हें शराब की लत लग गई थी। शराब के नशे में झगड़े करने शुरू कर दिए थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति अशोक को हिरासत में ले लिया है। महिला नीलम के पिता राजेंद्र निषाद की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। खजनी थाने के कोतवाल इंस्पेक्टर जयन्त कुमार सिंह ने बताया - हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें एटा में छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली:अवैध तमंचे से सीने में सटाकर किया फायर, अस्पताल ले जाते समय मौत एटा में छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मार दी। 12 बोर के तमंचे से सीने पर सटाकर किया फायर। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, किसी बात को लेकर उनके और छोटे भाई के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने तमंचा निकालकर भाई के सीने में गोली मार दी। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी का 'काला चश्मा' स्वैग, डिप्टी सीएम ऊंट पर चढ़े:कानपुर में कपड़ा फाड़ होली, केशव ने हैट लगाकर रघुबीरा...गाया
    Next Article
    'अगर उनके बच्चे के साथ होता तो बुलडोजर चल जाता':पिता बोले- माथे के बीच में गोली मारी गई; पूर्व MLC का भतीजा है आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment