Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में रक्षाबंधन पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू:नौकायान जाने से पहले जान लें रास्ता, इन जगहों पर होगी पार्किंग

    11 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में रक्षाबंधन पर नौकायान क्षेत्र में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को विशेष डायवर्जन और पार्किंग प्लान लागू किया है। नौकायान की ओर जाने वाले कई रास्तों पर चार पहिया वाहनों के साथ ऑटो, ई-रिक्शा, बस और अन्य व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। लोगों को दूसरे रास्तों से गंतव्य तक भेजा जाएगा। एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव के मुताबिक, शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में यातायात की स्थिति को देखते हुए जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त डायवर्जन भी लगाया जा सकता है। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित रूट का इस्तेमाल करें और वाहनों को तय पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। पैडलेगंज से नौकायान की ओर नहीं जा सकेंगे चार पहिया वाहन देवरिया, खोराबार और चिड़ियाघर की तरफ जाने वाले चार पहिया वाहनों को पैडलेगंज से नौकायान की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। इन्हें पैडलेगंज से देवरिया बाईपास तिराहा, न्यू सिक्सलेन ओवरब्रिज और रामगढ़ताल थाना तिराहे से होते हुए चिड़ियाघर की तरफ भेजा जाएगा। इन इलाकों से आने वाले चार पहिया वाहनों पर भी नौकायान की ओर जाने की रोक रहेगी। ऐसे वाहन रामगढ़ताल थाना तिराहे से देवरिया बाईपास तिराहा और न्यू सिक्सलेन ओवरब्रिज होते हुए आगे जा सकेंगे। बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के पास खड़े होंगे वाहन पैडलेगंज से नौकायान घूमने जाने वाले चार पहिया वाहनों को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह मोड़ से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों की पार्किंग प्रेक्षागृह के सामने, पीछे और आसपास कराई जाएगी। सर्किट हाउस मोड़ से नौकायान की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इस ओर से आने वाले दोपहिया वाहन सर्किट हाउस के सामने खाली मैदान में खड़े किए जाएंगे। ऑटो-ई-रिक्शा और बसों का भी रूट बदला पैडलेगंज से नौकायान की ओर जाने वाले ऑटो, ई-रिक्शा, बस और अन्य व्यावसायिक वाहनों को चंपा देवी मोड़ से डायवर्ट किया जाएगा। इन वाहनों को चंपा देवी पार्क के बगल में पार्क कराया जाएगा। सर्किट हाउस और बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह की पार्किंग भरने पर अतिरिक्त वाहनों को भी चंपा देवी पार्क के पास खड़ा कराया जाएगा। ट्रांसफार्मर तिराहे से आगे नहीं जा सकेंगे वाहन रामगढ़ताल थाना मोड़ और देवरिया बाईपास तिराहे से नौकायान की तरफ जाने वाले वाहनों को ट्रांसफार्मर तिराहे से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। इन वाहनों की पार्किंग महंत दिग्विजयनाथ पार्क में कराई जाएगी। वहीं, तारामंडल से नौकायान होते हुए पैडलेगंज जाने वाले और इस रूट पर आने वाले वाहनों को वाटर बॉडी पर बने ओवरब्रिज से वसुंधरा एन्क्लेव होते हुए आवागमन करना होगा। यहां होगी वाहनों की पार्किंग महंत दिग्विजयनाथ पार्क: दोपहिया और चार पहिया वाहन सर्किट हाउस मुख्य द्वार के पास: दोपहिया वाहन बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के सामने, पीछे और बगल में: चार पहिया वाहन चंपा देवी पार्क के बगल में: ऑटो, ई-रिक्शा और बस एसपी ट्रैफिक ने लोगों से अपील की है कि रक्षाबंधन पर नौकायान क्षेत्र में भीड़ को देखते हुए वाहन लेकर जाने से पहले निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था का ध्यान रखें। यातायात का दबाव बढ़ने पर पुलिस मौके की स्थिति के अनुसार डायवर्जन में बदलाव भी कर सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेल में बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी:लखनऊ में बोलीं- जल्द हो रिहाई, प्रशासन की ओर से निशुल्क राखी-मिठाई की व्यवस्था
    Next Article
    नाले में बहे युवक की 12 घंटे बाद लाश मिली:झांसी में खेत से लौटा तो उफान पर था नाला, 100 मीटर दूर फंसा मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment