Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाले में बहे युवक की 12 घंटे बाद लाश मिली:झांसी में खेत से लौटा तो उफान पर था नाला, 100 मीटर दूर फंसा मिला शव

    5 hours ago

    1

    0

    झांसी में भारी बारिश में उफनाए नाले में बहकर एक युवक की मौत हो गई। वह खेत पर गया था, जब लौटकर आया तो रास्ते में नाला उफान पर था। पार करते समय वह तेज धार में बह गया। खबर मिलने पर परिजन तलाश में जुट गए। लगभग 12 घंटे बाद 100 मीटर दूर झाड़ियाें में उसका शव फंसा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा ममाला समथर थाना क्षेत्र के पिरौना गांव का है। खेती किसानी करता था मृतक का नाम भंवर सिंह (45) पुत्र कथूले यादव था। वह समथर के पिरौना गांव के रहने वाले थे। मृतक के भाई अतर सिंह यादव ने बताया- मेरा भाई भंवर सिंह खेती किसानी करता था। उसके दो बेटे अंकुश (18) और अंकित (14) पढ़ते हैं। बुधवार शाम को भाई भंवर सिंह तिल की फसल में भरा पानी निकालने के लिए खेत पर गया था। लौटकर आया तो रास्ते में पड़ने वाला नाला उफान पर था। पार करते समय भंवर सिंह तेज धार में बह गया। सूचना पर हम लोग पहुंच गए। गोताखोर तलाश में जुट गए। गुरुवार को तलाश के दौरान लगभग 100 मीटर दूर भाई का शव बरामद हो गया। घर में मातम छाया भंवर सिंह का शव मिलने के बाद घर में मातम छा गया। वह खेती किसानी करके अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहा था। मौत की खबर सुनकर पत्नी राजकु़मारी बेहोश हो गई। परिजनों ने उनको संभाला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में रक्षाबंधन पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू:नौकायान जाने से पहले जान लें रास्ता, इन जगहों पर होगी पार्किंग
    Next Article
    बरेली में बहनें सुबह से ही बांध सकेंगी राखी:तीन घंटे तक है शुभ मुहूर्त,जानिए 12 राशियों के लिए राखी बांधने का समय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment