Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में रोटरी क्लब मिडटाउन की ऑफिशियल मीटिंग:डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के सामने पेश हुए 5 बड़े सेवाकार्य, आगे के लिए की प्लानिंग

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में रोटरी क्लब मिडटाउन की ओर से ऑफिशियल मीटिंग आयोजित किया गया। जिसमें क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर और अन्य मेंबर्स के सामने 9 महीने में किए गए सेवा कार्य का विवरण पेश किया गया। क्लब की प्रेसिडेंट अल्पना जैन ने 5 बड़े कार्यों की जानकारी दी। जिससे असहाय लोगों की मदद हुई। इसमें हीमोफिलिया से ग्रसित 20 पेशेंट्स को फैक्टर वितरण, कुष्ठ आश्रम पर रेफ्रिजरेटर डोनेशन व अन्य शामिल रहे। इस दौरान क्लब के सभी मेंबर्स मौजूद रहें। और भविष्य में ऐसे ही सेवाकार्य करने के लिए विचार- विमर्श किया। क्लब के मेंबर्स ने अथितियों का स्वागत किया और आगे भी ऐसे असहाय लोगों के लिए कुछ अच्छा करने का संकल्प लिया। सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी यह मीटिंग सरोवर पोर्टिको के एमिगो हॉल में आयोजित की गई थी। जिसमें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आशुतोष अग्रवाल, RP शुक्ला, वाहिद अली ने मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहें। इस दौरान संस्था की ओर से पिछले 9 महीने के सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया। साथ ही उल्लेखनीय सेवा कार्य DG सर के सम्मुख संपन्न किए जिसमें प्रमुख रूप से 20 हीमोफिलिया पेशेंट्स को डॉ राजेश शुक्ला के नेतृत्व में फैक्टर वितरित, संत रविदास स्कूल पर कॉपी,पेंसिल ,बैग का वितरण, मूक बघिर विद्यालय पर नाइन सेनेटरी पैड ,स्कूल बैग, स्टेशनरी, कुष्ठ आश्रम पर रेफ्रिजरेटर डोनेशन,२० स्ट्रीट वेंडर्स को रोटरी अंब्रेला का वितरण किया गया। क्लब ने हर फिल्ड में सराहनीय कार्य किया-DG डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने कहा कि साल भर जो कार्य संस्था ने किए हैं, वो सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है और सभी को रोटरी के सेवा कार्यों से प्रेरित होकर मेडिकल,एजुकेशन ,सामाजिक और अन्य फील्ड से जुड़ी जरूरतों पर अवेयरनेस और सुविधा देनी चाहिए। प्रोग्राम में अल्पना जैन, सचिव शिखा जैन, स्वाति गोयल, त्रिलोक नाथ गुप्ता, अनंत अग्रवाल, अंबरीश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, बालकृष्ण अग्रवाल, कीर्ति रमन दास, जगदंबा जायसवाल, आनंद जैन, राजकुमार अग्रवाल,सुधीर जैन, रोहित जैन, पवन कंदोई,अशोक बांका,अशोक अग्रवाल,विवेक अग्रवाल, त्रिलोकनाथ गुप्ता, राजीव रंजन,मनीष गोयल, अजय गुप्ता,शरद शर्मा, आकाश अग्रवाल,सुनील गुप्ता, रीना अग्रवाल,मंजू अग्रवाल, रीता अग्रवाल, रेनू कंदोई, दीपाली अग्रवाल, संतोष बंका,सीमा अग्रवाल,स्वाति गोयल,वंदना गुप्ता की उपस्थिति रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाइक इंजन सीज होने पर खुद पर डाला पेट्रोल:खराब फ्यूल के पैसे वापस न देने पर आग लगाने की कोशिश, पुलिस ने बचाया
    Next Article
    पुलिस अधिकारी बनकर गोरखपुर की लड़की को डराया:न्यूड वीडियो बनवाया, फिर 16 हजार रुपये लिए; अब कर रहा ब्लैकमेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment