Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस अधिकारी बनकर गोरखपुर की लड़की को डराया:न्यूड वीडियो बनवाया, फिर 16 हजार रुपये लिए; अब कर रहा ब्लैकमेल

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर की एक लड़की के साथ ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। अंजान व्यक्ति ने पुलिस अधिकारी बनकर 18 साल की युवती के नंबर पर कॉल किया। लड़की को डराते हुए बोला कि अश्लील वीडियो देखती हो, अभी घर पर पुलिस भेज रहा हूं। यह सुनकर लड़की डर गई। इसके बाद लड़की से न्यूड वीडियो बनवाया। उसे लेकर अब लड़की से पैसे मांग रहा है। युवती ने डरकर 16 हजार रुपये भी भेज दिए हैं। इसके बाद भी और पैसे की डिमांड कर रहा है। युवती के भाई ने गुरुवार को शाहपुर थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शाहपुर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अब जानिए पूरा मामला… अश्लील वीडियो देखती हो युवती के भाई ने तहरीर देकर बताया कि मेरी बहन के मोबाइल पर कुछ दिन पहले एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस विभाग का उच्च अधिकारी बताया। उसने मेरी बहन से बोला कि गूगल से अश्लील वीडियो देखती हो। मेरे पास तुम्हारा सारा रिकॉर्ड है। तुम्हारे अलावा भी बहुत सी लड़कियों ने ऐसा किया है। सबका रिकॉर्ड गूगल पर दिखाई दे रहा है। कुछ लड़कियों का वीडियो देखकर उनके माता-पिता ने सुसाइड कर लिया है। यह कहते हुए मेरी बहन से बोला कि अभी तुम्हारे घर पुलिस और मीडिया भेज रहा हूं। बचना है तो अपना न्यूड वीडियो बनाकर भेजो। मुझे चेक करना है। युवक बोला की यह सब सुनकर मेरी बहन बहुत डर गई। पहले तो उस व्यक्ति से वह बहुत देर तक गिड़गिड़ाती रही। लेकिन वह नहीं माला, बार-बार वीडियो बनाने का दबाव बनाता रहा। इसके बाद मेरी बहन ने डरकर अपना वीडियो और फोटो बनाकर उसे व्हाट्सएप पर भेज दिया। युवती को ब्लैकमेल कर लिए 16000 रुपये वीडियो फोटो मिलने के बाद से ही वह व्यक्ति अब बार-बार कॉल कर मेरी बहन को ब्लैकमेल कर पैसे मांग रहा है। धमकी देर रहा है कि अगर पैसे नहीं भेजे तो वीडियो फोटो वायरल कर दूंगा। इसके बाद से ही मेरी बहन मानसिक रूप से परेशान रह रही है। वह घर से भी कहीं बाहर नहीं निकल पा रही है। मेरी बहन ने डरकर उसके खाते में 16000 रुपये भी भेज दिए हैं। इसके बाद भी वह कॉल कर और पैसे की डिमांड कर रहा है। इस संबंध में शाहपुर थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल नंबर से आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में रोटरी क्लब मिडटाउन की ऑफिशियल मीटिंग:डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के सामने पेश हुए 5 बड़े सेवाकार्य, आगे के लिए की प्लानिंग
    Next Article
    पीलीभीत में गेहूं खरीद बंद, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी:नाराज किसानों ने सीओ कार्यालय घेरा, धरना जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment