Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में सुबह कोहरा, दिन में खिली धूप:3 दिसंबर तक 10 डिग्री तक लुढ़क सकता है पारा; सुबह-शाम बढ़ेगी गलन

    22 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में शनिवार की सुबह आसपास के कुछ एरिया में कोहरा देखने को मिला। हालांकि जैसे जैसे दिन चढ़ा धूप खिली और मौसम साफ हो गया। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के अनुसार आज शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना। उन्होंने बताया कि आने कुछ दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। 3 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इस दौरान सुबह और शाम के समय कोहरा या धुंध रहेगा। वहीं दिन में धूप निकलने से राहत मिलेगी। सुबह 8 बजे के बाद मिलेगी राहत मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सुबह करीब 7:30 से 8:00 बजे के बाद ही धूप निकलेगी, जिससे दोपहर के समय हल्की गर्माहट महसूस होगी। हालांकि, यह राहत ज्यादा देर तक नहीं रहेगी। रात में फिर बढ़ेगी ठिठुरन शाम को सूरज ढलने के बाद पारा तेजी से नीचे गिरेगा और तापमान 16°C से 20°C के आसपास आ जाएगा। इससे रात के समय ठंड का असर और तेज हो जाएगा। दिन भर उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व दिशा से 2 से 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बेहद हल्की हवा चलेगी। आने वाले दिनों में और गिरेगा तापमान IMD की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी हवाओं के चलने की वजह से अगले कुछ दिनों तक सुबह के वक्त धुंध और कोहरा छाया रहेगा। मौसम में हो रहे इस बदलाव के चलते आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी। अनुमान है कि 3 दिसंबर तक शहर का न्यूनतम तापमान गिरकर 10°C तक पहुंच सकता है। सफर करने वालों के लिए अलर्ट सुबह के समय कोहरे और कम विजिबिलिटी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासतौर पर सुबह के वक्त हाईवे या शहर से बाहर सफर करने वाले वाहन चालकों को सावधानी बरतने को कहा गया है, ताकि किसी भी तरह के हादसे से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा ने कैराना से नाहिद हसन को प्रत्याशी बनाया:शामली और थानाभवन सीटों पर कई दावेदार, गठबंधन के फैसले का इंतजार
    Next Article
    रामलला के दरबार में निरंतर बढ़ रही भक्तों की संख्या:हर दिन आ रहे 70-75 हजार दर्शनार्थी, चढ़ावा भी सामान्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment