Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा ने कैराना से नाहिद हसन को प्रत्याशी बनाया:शामली और थानाभवन सीटों पर कई दावेदार, गठबंधन के फैसले का इंतजार

    22 hours ago

    1

    0

    शामली में विधानसभा चुनाव 2027 की सियासी बिसात जिले में बिछने लगी है। समाजवादी पार्टी ने कैराना से मौजूदा विधायक नाहिद हसन को प्रत्याशी घोषित कर चुनावी तैयारी का पहला संकेत दे दिया है। अब निगाहें शामली और थानाभवन सीटों पर टिकी हैं। इन दोनों सीटों पर सपा-कांग्रेस गठबंधन के संभावित समीकरण के साथ रालोद-भाजपा गठबंधन में टिकट और सीट बंटवारे को लेकर भी हलचल तेज है। दावेदार अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं, वहीं राजनीतिक दलों के सामने पिछले चुनाव के प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती है। कैराना से नाहिद पर भरोसा, सपा ने शुरू की तैयारी सपा ने कैराना सीट से चौधरी नाहिद हसन को प्रत्याशी घोषित कर जिले में चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। वर्ष 2022 के चुनाव में जेल में रहने के बावजूद नाहिद हसन ने भाजपा की मृगांका सिंह को 25,887 मतों से हराया था। उन्हें 1,31,035 वोट मिले थे। उनके चुनावी प्रदर्शन और क्षेत्र में राजनीतिक आधार को देखते हुए पार्टी ने उन्हें दोबारा मैदान में उतारकर कैराना सीट पर अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। नाहिद हसन की बहन इकरा हसन भी जिले की राजनीति में अहम भूमिका निभा रही हैं। वर्ष 2022 में भाई के जेल में रहने के दौरान उन्होंने चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। वर्ष 2024 में कैराना लोकसभा सीट से सांसद चुने जाने के बाद उनकी राजनीतिक सक्रियता और संगठन के साथ तालमेल भी विधानसभा चुनाव के समीकरणों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शामली और थानाभवन में गठबंधन के फैसले का इंतजार कैराना में प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब शामली और थानाभवन सीटों पर सपा की रणनीति को लेकर चर्चा तेज है। दोनों सीटों पर सपा की दावेदारी के साथ कांग्रेस के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे का सवाल भी अहम रहेगा। पार्टी इन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी या गठबंधन में किसी सीट पर कांग्रेस को मौका मिलेगा, यह हाईकमान के निर्णय पर निर्भर करेगा। सपा के स्थानीय दावेदार भी दोनों सीटों पर सक्रिय हैं। पार्टी संगठन स्थानीय समीकरणों, चुनावी प्रदर्शन और दावेदारों की स्थिति पर मंथन कर रहा है।गठबंधन की तस्वीर स्पष्ट होने के बाद इन सीटों पर चुनावी रणनीति सामने आने की उम्मीद है। थानाभवन में जयंत के मुस्लिम कार्ड से बढ़ी हलचल थानाभवन सीट पर रालोद के टिकट को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के मुस्लिम समाज को टिकट देने के बयान के बाद इस सीट पर राजनीतिक चर्चाओं को नया आधार मिला है। मौजूदा विधायक अशरफ अली खान के साथ पूर्व विधायक राव वारिस भी टिकट के दावेदार बताए जा रहे हैं। जयंत चौधरी ने एक इंटरव्यू में मुस्लिम समाज को टिकट देने के सवाल पर कहा था, "मैं मुसलमानों को टिकट दूंगा, यह उनका हक है। उनका समर्थन पहले भी हमारे साथ था और अब भी है।" उनके बयान को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रालोद की चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, थानाभवन सीट से अभी पार्टी ने किसी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। 2022 में तीनों सीटों पर गठबंधन का कब्जा वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में जिले की तीनों सीटों पर सपा-रालोद गठबंधन ने जीत दर्ज की थी। कैराना से सपा के नाहिद हसन ने भाजपा की मृगांका सिंह को 25,887 वोटों से हराया था। शामली सीट पर रालोद के प्रसन्न चौधरी ने भाजपा के तेजेंद्र सिंह को 7,107 मतों से शिकस्त दी थी। वहीं, थानाभवन सीट पर रालोद के अशरफ अली खान ने भाजपा के सुरेश राणा को 10,806 वोटों से हराया था। तीनों सीटों पर गठबंधन की जीत ने जिले में विपक्षी गठबंधन की मजबूत स्थिति दिखाई थी। अब 2027 में इसी प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती होगी। सुरेश राणा के सामने भी सीट का सवाल थानाभवन सीट पर रालोद के खाते में जाने की स्थिति में भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा की चुनावी रणनीति को लेकर भी चर्चा है। वर्ष 2022 में रालोद के अशरफ अली खान ने सुरेश राणा को 10,806 वोटों से हराया था। अशरफ अली को 1,03,751 वोट मिले थे, जबकि सुरेश राणा को 92,945 मत प्राप्त हुए थे। सुरेश राणा इससे पहले वर्ष 2012 और 2017 में थानाभवन से विधायक चुने गए थे। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि यदि थानाभवन सीट गठबंधन में रालोद के हिस्से में जाती है तो भाजपा सुरेश राणा के लिए चरथावल या सहारनपुर जिले की किसी विधानसभा सीट पर विकल्प तलाश सकती है। हालांकि, अभी भाजपा की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक संकेत नहीं दिया गया है। सीटों का बंटवारा और प्रत्याशियों का फैसला गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व को करना है। अब पढ़िए क्या बोले पार्टियों के जिलाध्यक्ष सपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ताना ने बताया - कैराना से नाहिद हसन के नाम की घोषणा हो चुकी है। शामली और थानाभवन सीटों पर अभी फैसला होना बाकी है। हाईकमान स्थानीय समीकरणों और दावेदारों पर मंथन कर रहा है। जल्द ही दोनों सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप ने बताया- विधानसभा चुनाव में किस सीट पर भाजपा और किस सीट पर गठबंधन का सहयोगी दल चुनाव लड़ेगा, इसका निर्णय पार्टी हाईकमान करेगा। रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद अली ने बताया- सीटों के बंटवारे और प्रत्याशियों के नाम पर शीर्ष नेतृत्व ही अंतिम फैसला लेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में 30 नवंबर को रोजगार मेला लगेगा:20 से ज्यादा कंपनियां 5,000 पदों पर करेंगी भर्ती
    Next Article
    गोरखपुर में सुबह कोहरा, दिन में खिली धूप:3 दिसंबर तक 10 डिग्री तक लुढ़क सकता है पारा; सुबह-शाम बढ़ेगी गलन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment