Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में सुबह से तेज धूप ने बढ़ाई उमस:गमछा- दुपट्टा बन रहा सहारा, मौसम वैज्ञानिक बोले ठंडी चीजों का करें सेवन

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में सोमवार की सुबह से ही लोगों को गर्मी और उमस का एहसास होने लगा। सुबह निकलते ही तेज धूप ने तापमान को बढ़ा दिया। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, गर्मी का असर और अधिक महसूस होने लगा। लोग सुबह से ही धूप से बचने के लिए छाता, दुपट्टा और गमछा लेकर घरों से निकलते दिखाई दिए। पिछले चार दिनों की तुलना में ज्यादा उमस शहर में पिछले चार दिनों के मुकाबले सोमवार को उमस और गर्मी अधिक देखने को मिली। मौसम में नमी बढ़ने के कारण लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के समय ही धूप तेज होने से सड़कों पर निकलने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। मौसम वैज्ञानिक ने दी जानकारी मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडे के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का यही हाल रहने की संभावना है। यानी लोगों को फिलहाल गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद कम है। उन्होंने बताया कि मौसम में नमी अधिक होने के कारण उमस का असर बढ़ रहा है। गर्मी से बचाव के लिए दी सलाह मौसम वैज्ञानिक ने लोगों को गर्मी और उमस से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा ठंडी चीजों का सेवन करना चाहिए। इसमें ठंडा पानी, नींबू पानी, शरबत और फलों का जूस शामिल है। साथ ही शरीर को समय-समय पर हाइड्रेट रखना भी जरूरी है। तापमान का अनुमान सोमवार को गोरखपुर में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम में बढ़ती गर्मी और उमस के कारण लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोने के लालच में हुई थी बुजुर्ग की हत्या:श्रावस्ती पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपी दबोचे, अन्य की तलाश जारी, की थी घर की रेकी
    Next Article
    गोंडा में LPG गैस सिलेंडर, KYC को लेकर भारी भीड़:कई एजेंसियों पर गैस उपलब्ध नहीं, एजेंसियों ने चिपकाए पोस्टर, पुलिस बल तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment