Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में LPG गैस सिलेंडर, KYC को लेकर भारी भीड़:कई एजेंसियों पर गैस उपलब्ध नहीं, एजेंसियों ने चिपकाए पोस्टर, पुलिस बल तैनात

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा जिले की ग्रामीण गैस एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडर लेने और जमा करने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग केवाईसी करवाने के लिए भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इस स्थिति के कारण कई एजेंसियों पर पुलिस बल तैनात करना पड़ा है। गोंडा की ज्योति गैस एजेंसी पर आज गैस उपलब्ध न होने के कारण सिलेंडर का वितरण नहीं किया जा रहा है। एजेंसी ने एक पोस्टर लगाकर सूचित किया है कि गैस की आपूर्ति न होने के कारण आज वितरण बंद रहेगा। सुबह से लाइन में लगे लोगों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पोस्टर में यह भी बताया गया है कि गैस का वितरण तभी होगा जब मैसेज आएगा, इसलिए अनावश्यक भीड़ न लगाएं। इसी ज्योति गैस एजेंसी पर सुबह 6 बजे से ही लोग अपने एलपीजी सिलेंडर और पासबुक जमा करने के लिए बड़ी संख्या में मौजूद थे, ताकि भविष्य में उन्हें गैस मिल सके। 3 तस्वीरें देखिए… इटियाथोक की शिवम और नवाबगंज की भार्गव गैस एजेंसी, मनकापुर के मनकापुर इंडियन गैस एजेंसी, बेलसर की बरौली गैस एजेंसी पर भी सिलेंडर लेने और केवाईसी करवाने के लिए ऐसी ही भीड़ देखी गई। जिला प्रशासन लोगों से ऑनलाइन माध्यम से गैस बुकिंग करने की अपील कर रहा है। प्रशासन का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग पर गैस की होम डिलीवरी की जाएगी, लेकिन इसके बावजूद लोग एजेंसियों पर भीड़ लगा रहे हैं। गोंडा के जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिन गैस एजेंसियों पर गैस उपलब्ध नहीं है, वहां आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने लोगों से अनावश्यक भीड़ न लगाने और ऑनलाइन बुकिंग करने का आग्रह किया, जिससे गैस उनके घरों तक पहुंचाई जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भीड़ केवल सिलेंडर लेने वालों की नहीं, बल्कि केवाईसी करवाने वालों की भी है। सभी एजेंसियों की लगातार जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में सुबह से तेज धूप ने बढ़ाई उमस:गमछा- दुपट्टा बन रहा सहारा, मौसम वैज्ञानिक बोले ठंडी चीजों का करें सेवन
    Next Article
    जौनपुर में 446 अपात्रों के राशनकार्ड निरस्त:पांच एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों पर हुई कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment