Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को मारा थप्पड़:प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुर्सी को लेकर भिड़े कार्यकर्ता, जमकर गाली-गलौज, मारपीट हुई

    12 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुर्सी पर बैठने को लेकर हंगामा हो गया। पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी और ग्रामीण विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे अंशुमान सिंह के समर्थकों में विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई। इसके बाद हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान अंशुमान सिंह के बेटे कमलेश सिंह ने पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी को थप्पड़ मार दिया। मौके पर कई कार्यकर्ता, पदाधिकारी और पूर्व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। इसके बाद मामला शांत हुआ। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। घटना दोपहर 2:45 बजे जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब शास्त्री चौक के सभागार में हुई। कुर्सी को लेकर शुरू हुई कहासुनी सपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर चल रहे कार्यक्रम को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इसमें 2 से 8 अक्टूबर तक चलने वाले ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही थी। इसी दौरान अंशुमान सिंह कुछ लोगों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे। अंशुमान ने बताया कि सभागार में ज्यादातर कुर्सियां भरी थीं और बीच में कुछ जगह खाली थी। मैंने कुर्सी मंगवाई और नगीना साहनी से थोड़ा खिसककर किनारे बैठने के लिए कहा। नगीना साहनी ने खिसकने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और बाद में हाथापाई शुरू हो गई। अंशुमान बोले- छवि खराब करने की साजिश अंशुमान सिंह ने आरोप लगाया कि पूरी घटना मेरी छवि खराब करने की साजिश के तहत की गई। जिस विधानसभा सीट से वह 2027 के चुनाव में टिकट की दावेदारी कर रहे हैं, उसी सीट से नगीना साहनी भी दावेदारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी वजह से विवाद को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। मेरी तरफ से गाली-गलौज नहीं की गई। अंशुमान ने नगीना साहनी पर गाली-गलौज करने और पार्टी के प्रत्याशियों के खिलाफ बोलने का आरोप लगाया। 2027 के चुनाव को लेकर अंशुमान ने कहा कि यह सत्ता परिवर्तन का चुनाव होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है और ऐसी घटनाओं का समाजवादी पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। नगीना साहनी बोले- जबरन कुर्सी खाली कराने की कोशिश सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नगीना साहनी ने आरोप लगाया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अंशुमान सिंह कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचे। अंशुमान सिंह के साथ आए लोगों ने जबरन कुर्सी खाली कराने की कोशिश की। जब उन्हें खाली जगह पर बैठने के लिए कहा गया, तो वे लोग मारपीट करने लगे। उन्होंने कहा कि मेरे साथ गाली-गलौज और हाथापाई की गई। नगीना साहनी ने खुद को मछुआरा-निषाद समाज से बताते हुए आरोप लगाया कि इसी वजह से मुझे कमजोर समझकर निशाना बनाया गया। कुछ लोग गुंडई के बल पर अपना वर्चस्व कायम करना चाहते हैं। बोले- टिकट का फैसला अखिलेश यादव करेंगे 2027 के चुनाव में चौरी-चौरा सीट से दावेदारी को लेकर नगीना साहनी ने कहा कि टिकट किसे देना है, इसका फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। मैं 2012 से टिकट मांग रहा हूं, लेकिन अभी तक टिकट नहीं मिला है। पार्टी जिसे टिकट देती है, वे उसके लिए काम करते हैं। किसी को भी टिकट मांगने का अधिकार है, लेकिन मारपीट और अनुशासनहीनता का अधिकार किसी को नहीं है। अंशुमान सिंह के साथ कुछ लोग अवैध हथियार लेकर प्रेस क्लब में आए थे। प्रेस क्लब में स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के पत्रकार मौजूद थे, ऐसे स्थान पर हथियार लेकर आना गंभीर मामला है। मुझे जान से मारने की धमकी दी गई। थाने में तहरीर देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी पार्टी के नेताओं से बातचीत की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई का फैसला होगा। सपा जिलाध्यक्ष बोले- मारपीट घोर अनुशासनहीनता सपा जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 2 से 8 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ चलाया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार को प्रेस वार्ता बुलाई गई थी। उन्होंने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अंशुमान सिंह अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ पहुंचे थे। कुर्सी को लेकर क्या हुआ, यह उन्होंने नहीं देखा, क्योंकि उस समय वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बात रख रहे थे। इसी दौरान हाथापाई हो गई। बृजेश गौतम ने घटना को घोर अनुशासनहीनता बताया। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दी जाएगी। राष्ट्रीय नेतृत्व जो फैसला करेगा, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई होगी। अंशुमान सिंह के इस दावे पर कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुलाया गया था, जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसा नहीं है। उन्होंने बताया कि सभी वरिष्ठ नेताओं को ग्रुप में सूचना देकर बुलाया गया था। काजल निषाद बोलीं- घटना बेहद निंदनीय सपा नेता काजल निषाद ने कहा कि एसआईआर के नाम पर वोट काटे जाने के मुद्दे को लेकर ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ मनाया जा रहा है। 30 सितंबर को नई दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक में 2 से 8 अक्टूबर तक यह अभियान चलाने का फैसला लिया गया था। उन्होंने कहा कि इसी अभियान के तहत जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई थी। इस दौरान नगीना साहनी उनके बगल में बैठे थे। उनका ध्यान जिलाध्यक्ष की ओर था, तभी कुर्सी को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। काजल निषाद ने कहा कि नगीना साहनी ने बताया था कि उनके पास एक महिला बैठी हैं और वहां जगह नहीं है। इसके बाद गाली-गलौज और हाथापाई हुई। उन्होंने घटना को बेहद निंदनीय बताया।चुनाव के समय हर नेता और कार्यकर्ता को टिकट मांगने और चुनाव लड़ने की तैयारी करने का अधिकार है।, लेकिन इस तरह आपस में विवाद और बैर नहीं होना चाहिए। ---------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- 'भाजपा जिलाध्यक्ष ने रेप किया, वीडियो बनाया, धमकाया':बलिया में भाजपा नेत्री का आरोप, कहा- रसूख से FIR से अपना नाम भी हटवाया बलिया में भाजपा की एक महिला नेत्री ने अपनी ही पार्टी के जिलाध्यक्ष पर रेप का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि बलिया जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने उनके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो बना लिया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने साथियों से भी रेप करवाया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    23 साल बड़े कोचिंग संचालक से महिला सिपाही का अफेयर:9 महीने में 5 हजार से ज्यादा बार फोन पर बात; फंदे से लटकती मिली थी लाश
    Next Article
    दिल्ली में राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य:INDIA गठबंधन में शामिल हुए; बोले- हम चाहते हैं राहुल प्रधानमंत्री बनें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment