Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली में राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य:INDIA गठबंधन में शामिल हुए; बोले- हम चाहते हैं राहुल प्रधानमंत्री बनें

    12 hours ago

    1

    0

    यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व मंत्री और अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की। दोनों नेताओं की मुलाकात नई दिल्ली के 10 जनपथ पर हुई। इसके बाद स्वामी ने INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान किया। मीडिया से बातचीत में स्वामी प्रसाद ने कहा- अपनी जनता पार्टी अब INDIA गठबंधन का हिस्सा होगी। आगे की रणनीति और हम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, इस बारे में बाद में चर्चा की जाएगी। हम चाहते हैं कि राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री बनें। स्वामी प्रसाद ने राहुल से मुलाकात के बाद क्या कुछ कहा, वो पढ़िए 'भाजपा को हटाना और संविधान बचाना लक्ष्य' स्वामी ने कहा- हमारा लक्ष्य गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में उतरना है। ‘भाजपा को हटाओ, देश को बचाओ’ और ‘संविधान को बचाओ, भाजपा को हटाओ’। राहुल गांधी पूरे देश में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों की आवाज उठा रहे हैं। हमारी पार्टी भी यूपी में इन्हीं मुद्दों को लेकर काम कर रही है। साझा विचारधारा को देखते हुए हमारी पार्टी INDIA गठबंधन के हिस्से के रूप में चुनाव में उतरेगी। बता दें, शनिवार को पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा, राजीव शुक्ला, राजेंद्र पाल गौतम और स्वामी प्रसाद मौर्य 10 जनपथ पहुंचे थे। इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य बहुजन समाज पार्टी (BSP) को छोड़कर भाजपा के सदस्य बने थे। लेकिन, 2022 विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने इस्तीफा देकर सपा जॉइन कर ली थी। योगी सरकार में स्वामी प्रसाद श्रम, रोजगार और समन्वय के मंत्री रह चुके हैं। ‘डबल इंजन की सरकार में करोड़ों नौजवान बेरोजगार’ स्वामी प्रसाद ने कहा- आज डबल इंजन की सरकार में करोड़ों नौजवान बेरोजगार हैं। सरकार की गलत नीतियों के चलते सरकारी नौकरियां मिलनी बंद हो गई हैं। SC-ST, OBC का आरक्षण निष्प्रभावी कर दिया गया है। देश में गरीबी लगातार बढ़ रही है। 140 करोड़ की आबादी में 80 करोड़ लोगों का जीवन 5-10 किलो गेहूं-चावल पर अटक गया है। महंगाई लगातार बढ़ रही है। किसान प्रधान देश होने के बाद भी किसानों को लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा। सरकारी स्कूल लगातार बंद हो रहे हैं, हर साल 10 हजार स्कूल बंद होने की कगार पर हैं। अरबों-खरबों की संपत्ति उद्योगपतियों के हवाले की जा रही। इन समस्याओं से निपटने के लिए हम उत्तर प्रदेश में जद्दोजहद तो कर ही रहे हैं। लेकिन, देश स्तर पर विकल्प कांग्रेस है। यूपी कांग्रेस प्रभारी बोले- अभी बहुत लोग हमसे जुड़ेंगे यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा- स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव में INDIA ब्लॉक में हमारे साथ काम करेगी। इसके बाद 2029 में राहुल गांधी जी के नेतृत्व में देश में सरकार बनाने के लिए भी वह हमारे साथ रहेंगे। बहुत सारी पार्टियों ने कांग्रेस में विलय किया है। कम से कम 50 पार्टियां अब तक कांग्रेस में विलय कर चुकी हैं। छोटी-छोटी कम से कम 50 पार्टियां हमें अपना समर्थन दे चुकी हैं। यह सिलसिला लगातार जारी है अभी आगे बहुत सारे लोग जुड़ेंगे। कई बड़े नेता भी हमारे साथ आ रहे हैं। स्वामी प्रसाद की पार्टी के कांग्रेस में विलय की चर्चाओं पर राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि इसको लेकर कभी कोई बातचीत नहीं हुई है। भविष्य के गर्भ में बहुत कुछ छिपा है। भविष्य में क्या-क्या होगा, यह समय आने पर बताया जाएगा। स्वामी ने नई पार्टी बनाई, जीत नहीं मिली 22 फरवरी, 2024 को स्वामी प्रसाद मौर्य ने नई पार्टी बना ली। नाम रखा- राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी। लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन कोई भी प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सका। स्वामी खुद कुशीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े और चौथे स्थान पर रहे थे। उन्हें महज 36,575 वोट मिले। स्वामी प्रसाद के बयानों का असर उनकी बेटी संघमित्रा पर भी पड़ा। भाजपा ने 2024 में उन्हें टिकट नहीं दिया। वह 2019 में बदायूं लोकसभा सीट से सांसद थीं। स्वामी प्रसाद के आखिरी 3 विवादित बयान पढ़िए… ---------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- BJP का झंडा उतारने वाले को अखिलेश ने टिकट दिया, संजयन त्रिपाठी ने कल मुलाकात की थी यूपी में होने वाले विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव से पहले सपा ने बड़ा दांव खेला है। अखिलेश यादव ने दो सीटों पर अपने प्रत्याशी बदल दिए हैं। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से पूर्व घोषित प्रत्याशी कमलेश यादव की जगह डॉ. संजयन त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को मारा थप्पड़:प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुर्सी को लेकर भिड़े कार्यकर्ता, जमकर गाली-गलौज, मारपीट हुई
    Next Article
    यूपी की सबसे ऊंची बिल्डिंग के 43वें-फ्लोर से युवक कूदा:शरीर के टुकड़े हुए, 30-40 फीट दूर गिरे; यह 68 मंजिला इमारत नोएडा में है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment