Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में शुक्रवार को 7 घंटे बिजली कटौती:कई इलाकों की सप्लाई रहेगी बंद, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में सड़क चौड़ीकरण और बिजली लाइन शिफ्टिंग के चलते शुक्रवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने बताया कि काम सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक सप्लाई बंद रखी जाएगी। बिजली विभाग ने बताया कि कार्य पूरा होते ही तुरंत बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे समय का ध्यान रखते हुए अपनी दिनचर्या तय करें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके। इन इलाकों में नहीं रहेगी बिजली इंडस्ट्रियल स्टेट विद्युत उपकेंद्र के पश्चिमी जनप्रिय फीडर, विकास नगर उपकेंद्र के विकास नगर और बरगदवा फीडर, खोराबार उपकेंद्र के रामगढ़ फीडर की बिजली आपूर्ति इस दौरान बंद रहेगी। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को पूरे दिन के जरूरी काम पहले से निपटाने की सलाह दी गई है। शहर के अन्य हिस्सों पर भी असर लोहिया इंक्लेव उपकेंद्र के लालपुर टीकर फीडर, राप्तीनगर उपकेंद्र के मोती पोखरा और कृष्णा नगर फीडर, सहजनवा उपकेंद्र के मगहर उत्तरी फीडर में भी निर्धारित समय तक बिजली नहीं रहेगी। इससे शहर के कई प्रमुख मोहल्लों में सप्लाई प्रभावित होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कटौती हरपुर अनंतपुर और गंगटही उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इन क्षेत्रों में भी सुबह से ही बिजली नहीं रहने से लोगों को दिक्कत हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में सांड के हमले में बच्चे की मौत:घर के पास खेल रहा था, सींग में फंसाकर पटक दिया
    Next Article
    कार ने महिला को मारी टक्कर, मौत:सिद्धार्थनगर पुलिस ने कार को कब्जे में लिया, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment