Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में सांड के हमले में बच्चे की मौत:घर के पास खेल रहा था, सींग में फंसाकर पटक दिया

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के कुतुबपुर (कांधी) गांव में गुरुवार देर शाम एक आवारा सांड के हमले में 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना शाम करीब 6:30 बजे हुई, जब बच्चा अपने घर के पास खेल रहा था। मृतक की पहचान कृपाराम के पुत्र अमन यादव के रूप में हुई है। अमन अपने घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी एक आवारा सांड ने उस पर हमला कर दिया। सांड ने अमन को उठाकर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अमन अपने माता-पिता का सबसे बड़ा बेटा था। उसका एक 8 वर्षीय छोटा भाई अजय यादव भी है। घटना के समय अमन के परिजन खेत में गए हुए थे। अचानक हुए इस हमले से गांव में चीख-पुकार मच गई। परिजन जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक अमन की मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। हल्का लेखपाल और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। ग्रामीणों ने स्थानीय करनैलगंज पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। यह घटना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजने के सख्त निर्देशों के बावजूद सामने आई है। गोंडा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी बड़ी संख्या में आवारा पशु खुलेआम घूमते दिखाई देते हैं, जिससे फसलों को नुकसान होने के साथ-साथ ऐसी घटनाएं भी हो रही हैं। इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 29 करोड़ की लागत से विकास काम:कल्याण मंडपों और सामुदायिक केंद्रों की होगी ऑनलाइन बुकिंग, देखिए रेट लिस्ट
    Next Article
    गोरखपुर में शुक्रवार को 7 घंटे बिजली कटौती:कई इलाकों की सप्लाई रहेगी बंद, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment