Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में VHP की अहम बैठक:संतोष गिरी को मिली जिला प्रचार प्रमुख की कमान; नई टीम का अंगवस्त्र पहनाकर हुआ स्वागत

    6 hours ago

    1

    0

    विश्व हिंदू परिषद (विहिप) गोरखपुर दक्षिणी की योजना बैठक तारामंडल स्थित अशोक ऐश्वर्यम में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। इसी दौरान संगठनात्मक जिम्मेदारियों की घोषणा भी की गई। बैठक में संतोष गिरी को विश्व हिंदू परिषद के गोरखपुर जिला का प्रचार-प्रसार प्रमुख बनाए जाने की घोषणा की गई। इसके अलावा दीपक चंद्र को कोषाध्यक्ष तथा निखिल को गोरखपुर दक्षिणी का प्रचार-प्रसार प्रमुख दायित्व सौंपा गया। नई जिम्मेदारी मिलने पर विहिप के मंत्री संजीत श्रीवास्तव एवं विभाग मंत्री शीतल ने संतोष गिरी सहित अन्य पदाधिकारियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। पदाधिकारियों को संगठन के विस्तार और प्रभावी प्रचार-प्रसार के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर विहिप के उपाध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, पंडित सुरेश दुबे, पंडित आशुतोष, अभिषेक चतुर्वेदी, समाज सेवी मंजीत श्रीवास्तव सहित बजरंग दल के पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा समाज के बीच संगठन के विचार एवं सेवा कार्यों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में लगा सेहत साथी सेवा शिविर:197 मरीजों की हुई मुफ्त जांच, बांटी गईं दवाएं; मौसमी बीमारियों के मिले सबसे ज्यादा मरीज
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में कार की मांग कर विवाहिता को प्रताड़ित किया:8 महीने पहले हुई थी शादी, पति समेत ससुरालियों पर कराई FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment