Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में कार की मांग कर विवाहिता को प्रताड़ित किया:8 महीने पहले हुई थी शादी, पति समेत ससुरालियों पर कराई FIR

    7 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर के लोटन थाना क्षेत्र के जहदा खुर्द निवासी शिखा मिश्रा ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उससे चार पहिया वाहन और थार गाड़ी की मांग की जा रही थी। इस मामले में मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना, मारपीट, गाली-गलौज और स्त्रीधन छीनने का आरोप है। महिला की शिकायत पर महिला थाना सिद्धार्थनगर में 19 अगस्त 2026 को मामला दर्ज किया गया। नामजद आरोपियों में पति नीरज मिश्रा, ससुर जौसला मिश्रा, सास चंद्रावती और ननद नेहा मिश्रा शामिल हैं। शिखा मिश्रा की शादी 24 नवंबर 2025 को महाराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-1, नगर पालिका बृजमनगंज निवासी नीरज मिश्रा पुत्र जौसला मिश्रा के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के तीन दिन बाद 27 नवंबर 2025 को शिखा विदा होकर अपने पति के साथ ससुराल चली गई थी। शिकायत में शिखा ने बताया कि उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार शादी में करीब तीन तोले की सोने की चेन, तीन तोले की सोने की अंगूठी, सात लाख रुपये नकद, मोटरसाइकिल, टीवीएस राइडर और अन्य स्त्रीधन दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद पति नीरज मिश्रा, ससुर जौसला मिश्रा, सास चंद्रावती और ननद नेहा मिश्रा ने चार पहिया वाहन और थार गाड़ी की मांग को लेकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। शिखा के मुताबिक, उसने ससुराल पक्ष की मांग की जानकारी अपने पिता को फोन पर दी। इसके बाद उसके पिता कुछ लोगों के साथ ससुराल पहुंचे और परिवार के लोगों को समझाने का प्रयास किया। शिकायत में आरोप है कि इसके बावजूद नीरज मिश्रा, जौसला मिश्रा, चंद्रावती और नेहा मिश्रा समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके पिता के सामने ही गाली-गलौज की और शिखा के साथ मारपीट की। आरोप है कि उससे कहा गया कि यदि उसके पिता चार पहिया वाहन की मांग पूरी नहीं कर सकते तो उसे ससुराल में नहीं रहने दिया जाएगा। 9 मार्च को कमरे में घुसकर मारपीट का आरोप शिकायत के अनुसार, 9 मार्च 2026 को सुबह करीब छह बजे शिखा अपने कमरे में थी। इसी दौरान ससुराल पक्ष के लोग कमरे में पहुंचे और कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए लात-मुक्कों से मारपीट करने लगे। महिला का आरोप है कि इस दौरान उसका पूरा स्त्रीधन छीन लिया गया। इसके बाद उसे उसके मायके ग्राम जहदा खुर्द, थाना लोटन, जिला सिद्धार्थनगर के सीवान में छोड़ दिया गया। आरोप है कि वहां भी उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई तथा दोबारा ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद शिखा ने सामाजिक लोक-लाज को देखते हुए पंचायत के प्रतिष्ठित लोगों और रिश्तेदारों के माध्यम से ससुराल लौटने और विवाद सुलझाने का प्रयास किया। शिकायत में आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग बार-बार उसे ले जाने का आश्वासन देते रहे, लेकिन बाद में साथ रखने से मना कर दिया। इसके बाद शिखा ने पुलिस की शरण ली और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। 19 अगस्त को महिला थाने में केस दर्ज महिला थाना सिद्धार्थनगर में शिखा मिश्रा की शिकायत पर 19 अगस्त 2026 को दोपहर 3:26 बजे मामला दर्ज किया गया। केस में भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 115(2), 351(3) और 352 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत कार्रवाई की गई है। मामले की विवेचना निरीक्षक भाग्यवती पांडेय को सौंपी गई है। एफआईआर में आरोपी नीरज मिश्रा, जौसला मिश्रा, चंद्रावती और नेहा मिश्रा के पते के रूप में वार्ड नंबर-1, नगर पालिका बृजमनगंज, बृजमनगंज, जनपद महाराजगंज दर्ज हैं। वहीं शिकायतकर्ता शिखा मिश्रा का वर्तमान पता जहदा खुर्द, थाना लोटन, जनपद सिद्धार्थनगर और स्थायी पता वार्ड नंबर-1, नगर पालिका बृजमनगंज, जनपद महाराजगंज दर्ज है। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में लगाए गए दहेज मांग, मारपीट, स्त्रीधन छीनने और धमकी देने के आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में VHP की अहम बैठक:संतोष गिरी को मिली जिला प्रचार प्रमुख की कमान; नई टीम का अंगवस्त्र पहनाकर हुआ स्वागत
    Next Article
    संभल में कान में सरिया घुसने से युवक की मौत:बच्चों के पुराने विवाद में चचेरे भाइयों में मारपीट-पथराव; बुलंदशहर में 2 घंटे चला ऑपरेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment