Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में योगी बोले-क्रांतिकारियों को डकैत पढ़ाना अपमान:3km तिरंगा यात्रा में पैदल चले मुख्यमंत्री, कहा- ‘तिरंगा आजादी का मंत्र’

    11 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि क्रांतिकारियों को डकैत पढ़ाना अपमान है। आजादी के बाद से 2022 तक काकोरी में ट्रेन की घटना को डकैती पढ़ाया जाता रहा। प्रधानमंत्री ने उन्हें सम्मान दिलाया। उन्होंने यह बात तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के मंच से कहीं। मुख्यमंत्री की अगुवाई में सोमवार को 11 बजे तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री हाथ में तिरंगा लेकर करीब 3 किलोमीटर पैदल चले। बड़ी संख्या में शहरवासी, महिलाएं और स्कूली बच्चे यात्रा में शामिल हुए। पूरे रास्ते तिरंगे लहराते रहे और ‘जय श्रीराम’ के नारे गूंजते रहे। यात्रा के समापन पर मुख्यमंत्री ने गुब्बारे उड़ाकर एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शुरू हुई यात्रा यात्रा से पहले मुख्यमंत्री ने नगर निगम परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा टाउनहॉल, गोलघर चौराहा, गणेश चौराहा, कालीमंदिर और यातायात चौराहा होते हुए महाराणा प्रताप चौक पहुंची। यहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पार्चन के साथ यात्रा का समापन हुआ। ‘तिरंगा आजादी का मंत्र है’ यात्रा से पहले संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्र के क्रांतिकारी युवाओं के आदर्श हैं। उनके योगदान को याद रखना जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘तिरंगा आजादी का मंत्र है।’ बलिदान देने वाले वीरों का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। ‘काकोरी कांड को डकैती पढ़ाया जाता रहा’ सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद से 2022 तक क्रांतिकारियों को डकैत पढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने काकोरी कांड को डकैती कहा था। आजादी के बाद भी लंबे समय तक इसे काकोरी ट्रेन डकैती के रूप में पढ़ाया जाता रहा। मुख्यमंत्री ने इसे क्रांतिकारियों का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने तिरंगा यात्रा के जरिए युवाओं को देश के गौरव और क्रांतिकारियों के बलिदान से जोड़ने का काम किया है। घर ले जाएं तिरंगा, सेल्फी भी लें मुख्यमंत्री ने लोगों से तिरंगा घर ले जाने और उसके साथ सेल्फी लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आजादी, संघर्ष और बलिदान की पहचान है। यात्रा में स्कूली बच्चों और महिलाओं में खासा उत्साह रहा। जगह-जगह लोग हाथों में तिरंगा लेकर मुख्यमंत्री के साथ चलते नजर आए। यात्रा के समापन पर गुब्बारे उड़ाकर राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक पर चाकू से हमला, गंभीर घायल:देवरिया में छह नामजद समेत अज्ञात पर जानलेवा हमले का केस
    Next Article
    एत्माद्दौला में अवैध शराब बेचते एक गिरफ्तार:15 टेट्रा पैक और 320 रुपये बरामद, ठेके के पास पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment