Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक पर चाकू से हमला, गंभीर घायल:देवरिया में छह नामजद समेत अज्ञात पर जानलेवा हमले का केस

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में रविवार देर रात छह नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल युवक के सिर, कंधे और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह मुकदमा घायल युवक के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के चकियवा मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने अपनी तहरीर में बताया कि उनका बेटा हैप्पी तिवारी 6 अगस्त की शाम करीब 4:30 बजे रुद्रपुर रोड स्थित नीलम मैरिज हॉल के पास मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान रामनाथ देवरिया निवासी शिवांश पांडेय, रजत पांडेय, अभिनव पंडित, दीपक शुक्ला, अंश पंडित और कुछ अन्य युवक वहां पहुंचे। उन्होंने हैप्पी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद घायल हैप्पी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया। पीड़ित के पिता ने 8 अगस्त को सदर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी। उन्होंने तहरीर के साथ मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी भर्ती पर्ची, मेडिकल रिपोर्ट, चोटों के फोटो, सीटी स्कैन और एक्स-रे से संबंधित दस्तावेज भी संलग्न किए थे। इसी तहरीर के आधार पर छह नामजद और अज्ञात के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल शशिभूषण राय ने बताया कि युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में छह नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IRCTC कराएगा दो ज्योतिर्लिंगों के साथ महेश्वर-मांडू की सैर:लखनऊ में 20 सितंबर को शुरू होगा 5 दिवसीय हवाई टूर पैकेज
    Next Article
    गोरखपुर में योगी बोले-क्रांतिकारियों को डकैत पढ़ाना अपमान:3km तिरंगा यात्रा में पैदल चले मुख्यमंत्री, कहा- ‘तिरंगा आजादी का मंत्र’

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment