Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर नगर निगम में 10 पार्षद हुए मनोनीत:मेयर और नगर आयुक्त ने दी शुभकामना, लगभग सभी वर्ग को मिली जगह

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी नगर निगमों के लिए मनोनीत पार्षदों की सूची जारी कर दी है। इसी क्रम में गोरखपुर नगर निगम के लिए भी 10 पार्षदों को नामित किया गया है। इन पार्षदों को उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959 के तहत राज्यपाल द्वारा मनोनीत किया गया है। देखिए मनोनीत पार्षदों के नाम… सभी वर्गों को दिया गया प्रतिनिधित्व जारी सूची में अलग-अलग सामाजिक वर्गों का ध्यान रखते हुए नाम शामिल किए गए हैं, ताकि शहर के विभिन्न वर्गों की भागीदारी नगर निगम की कार्यप्रणाली में सुनिश्चित हो सके। ये हैं गोरखपुर के मनोनीत पार्षद गोरखपुर नगर निगम के लिए जिन लोगों को मनोनीत पार्षद बनाया गया है, उनमें रितेश सिंह बब्बू, दुर्गेश बजाज, अशुतोष श्रीवास्तव, संजय कुमार वैश्य, आलोक सिंह, वीर सिंह सोनकर, शिवम पाण्डेय, अरविन्द निषाद, चंदन आर्य और ममता जायसवाल के नाम शामिल हैं। मेयर ने दी शुभकामनाएं मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने सभी मनोनीत पार्षदों को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जनसेवा के माध्यम से शहर के विकास को नई गति मिलेगी और नगर निगम की कार्यप्रणाली और मजबूत होगी। शहर के विकास में निभाएंगे भूमिका नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि शासन द्वारा जिन लोगों को मनोनीत पार्षद की जिम्मेदारी दी गई है, वे सभी सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ये पार्षद शहर के विकास, स्वच्छता व्यवस्था, जनसमस्याओं के समाधान और जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ जिले की नगर पंचायतों में नामित सभासद घोषित:39 सभासदों की शासन द्वारा जारी की गई लिस्ट, पढ़िए किसको कहां मिली जिम्मेदारी
    Next Article
    संभल में महिला से गाली-गलौच पर पथराव:बच्चों के विवाद में दो महिलाएं घायल, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment