Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में महिला से गाली-गलौच पर पथराव:बच्चों के विवाद में दो महिलाएं घायल, पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में बच्चों के विवाद को लेकर हुए झगड़े में पथराव हो गया। इस घटना में दो महिलाओं सहित कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों को मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। यह घटना जनपद संभल के थाना बहजोई क्षेत्र के सुल्तानपुर खुर्द गांव की है। बताया जा रहा है कि एक पक्ष द्वारा महिला से गाली-गलौज करने के विरोध में यह विवाद बढ़ा, जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। गांव निवासी नगमा पत्नी फुरकान ने सोमवार को थाना पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 15 मार्च की शाम करीब 6 बजे पड़ोसी अकबर, असलम, नौशे, शौकत पुत्र यकीन शाह, कासिम पुत्र शौकत, नसीम और सलीम पुत्र अकबर ने उनकी जेठानी को बच्चों के झगड़े में गाली दी। जब इसका विरोध किया गया, तो पथराव शुरू हो गया। पथराव के दौरान एक पक्ष छत से और दूसरा पक्ष नीचे से पत्थर फेंक रहा था। गांव में इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। यह झगड़ा करीब 40 मिनट तक चला, जिसमें लगभग 15 से 20 मिनट तक दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके। घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं। थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया- सुल्तानपुर खुर्द गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा और पथराव हुआ है। दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें प्राप्त हुई हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घायलों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर नगर निगम में 10 पार्षद हुए मनोनीत:मेयर और नगर आयुक्त ने दी शुभकामना, लगभग सभी वर्ग को मिली जगह
    Next Article
    तरुण हत्याकांड को लेकर निकाला मशाल जुलूस:मैनपुरी में तरुण हम शर्मिंदा हैं के नारों से गूंजा शहर, खटीक समाज ने फांसी की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment