Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गर्लफ्रेंड की गर्दन पर ब्लेड मारने वाले युवक पर FIR:लड़की के पिता बोले- पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज किया, हत्या के इरादे से मारी थी ब्लेड

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में गर्लफ्रेंड की गर्दन पर ब्लेड मारने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। घायल लड़की के पिता का आरोप है कि पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है, जबकि हत्या के इरादे से गर्दन पर ब्लेड से हमला किया था। अगर ब्लेड बेटी के गर्दन पर थोड़ा सा भी ऊपर-नीचे हो जाता, तो जान भी जा सकती थी। इसके बाद भी पुलिस ने पूरे मामले में गंभीरता से एक्शन लेने की बजाए, सिर्फ औपचारिकता की है। इस मामले को लेकर जल्द ही डीसीपी से मिलकर मामले में धाराएं बढ़ाने के लिए एप्लीकेशन देंगे। पूरा मामला बिल्हौर थाना क्षेत्र का है। तहरीर बदलवाने का लगाया आरोप घायल लड़की के पिता ने शनिवार शाम को बिल्हौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। तहरीर में बताया- मेरी बेटी 21 मार्च को अपने गांव से नदीहा रोड स्थित दूसरे मकान की साफ-सफाई करने गई थी। छत पर सफाई करने के दौरान ही उत्तरी गांव का रहने वाला अरविंद दिवाकर घर में जबरन घुस आया और दबोचकर घसीटने लगा। लात घूसे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। मेरी बेटी ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में आरोपी अरविंद दिवाकर के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करना, धारदार हथियार से हमला करने और धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद घायल युवती के पिता ने बिल्हौर थाने की पुलिस पर ही तहरीर बदलवाने जैसा गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के बयान के आधार पर बढ़ेंगी धाराएं पिता का आरोप है- पुलिस ने साठगांठ करके हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एक भी ऐसी धारा नहीं है, जिससे आरोपी को अरेस्ट करके जेल भेजा जा सके। इस मामले को लेकर बिल्हौर एसीपी मंजय सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया- तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान और मेडिकल के आधार पर आगे एफआईआर में साक्ष्यों के आधार पर धाराएं बढ़ा दी जाएंगी। आरोपी का चल रहा इलाज, लड़की घर पहुंची युवक ने खुद की गर्दन पर भी ब्लेड और सूजा से हमला किया था। युवती की गर्दन में ब्लेड सिर्फ ऊपरी हिस्से में लगी थी। इससे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत सामान्य बताते हुए शनिवार शाम को डिस्चार्ज कर दिया। वहीं, युवक ने अपनी गर्दन में ब्लेड मारने के साथ ही सूजा भी घोंप लिया था। इसके चलते उसकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। कानपुर के हैलट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। एसीपी ने बताया कि आरोपी की हालत सामान्य होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में बंद मकान से लाखों के जेवरात, नकदी चोरी:60 हजार रुपये नकद गायब, सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया
    Next Article
    महोबा में महिला की संदिग्ध मौत:मायके ने पति पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment