Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गर्लफ्रेंड के घर फिल्मी अंदाज में गोली मारकर जान दी:बस्ती में कनपटी पर तमंचा सटाकर 5 मिनट टहला, फिर दिल से सटाकर फायर किया

    7 hours ago

    1

    0

    बस्ती में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के घर के बाहर खुद को गोली मारकर जान दे दी। दोनों का रिश्ता पहले लड़की के घरवालों ने तय किया था। बाद में शादी तोड़कर लड़की का रिश्ता कहीं और तय कर दिया। इससे 30 साल का शिवकुमार नाराज था। बुधवार सुबह 7:30 बजे शिवकुमार लड़की से मिलने पहुंचा, लेकिन परिवार ने उसे घर के बाहर ही रोक लिया। उसने कहा- मिलने नहीं दोगे तो आत्महत्या कर लूंगा। लड़की वाले नहीं माने तो उसने जेब से तमंचा निकाल लिया और कनपटी पर सटाकर टहलने लगा। यह देखकर आसपास के लोग जुट गए। लड़की के घरवाले और ग्रामीण उसे समझाते रहे, लेकिन वह नहीं माना। वह कहने लगा- खुद को गोली मारकर सबको फंसा दूंगा। फिल्मी अंदाज में 5 मिनट तक टहलने के बाद उसने तमंचा सीने पर रखकर गोली मार ली। गोली लगते ही खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर हरैया के बसेवा राय गांव की है। घटना का पूरा वीडियो भी सामने आया है। लड़की शिवकुमार की सगी बुआ की बेटी है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए। 3 तस्वीरें देखिए- पहले सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला जानिए. परशुरामपुर थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह के मुताबिक, शिवकुमार ठाकुरपुर का रहने वाला था। उसका बसेवा गांव की युवती से अफेयर चल रहा था। दोनों की 10 साल से बातचीत थी। शिवकुमार हर हाल में युवती से शादी करना चाहता था। युवती का रिश्ता कहीं और तय होने के बाद वह उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो घरवालों को भेजकर उन्हें वायरल करने की धमकी दे रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर घटना से मंगलवार को परशुरामपुर पुलिस ने दोनों को थाने बुलाया था। थाने में दोनों के बीच समझौता हुआ था। युवक और युवती ने अपने मोबाइल नंबर बदलकर बातचीत बंद करने पर सहमति जताई थी। वहीं, युवक ने फोटो और वीडियो डिलीट करने की बात भी मानी थी। समझौता करने के अगले दिन यानी आज शिवकुमार लड़की के घर पहुंच गया। वह लड़की से मिलने की जिद करने लगा और जोर-जोर से चिल्लाने लगा और बाद में गोली मार ली। लोग समझाते रहे, लेकिन नहीं माना और खुद को गोली मार ली गांव के लोगों ने शिवकुमार का वीडियो बना लिया। वीडियो में दिख रहा है कि आसपास के लोग उसे समझा रहे हैं, लेकिन वह किसी की बात नहीं सुन रहा। वह कनपटी पर तमंचा सटाकर घूम रहा है। इसी बीच एक युवक कहता है- वीडियो बनाओ... तुम मरो, यहीं गोली मारो। थाने पर फोन मिलाओ। इसने हम लोगों का जीना हराम कर दिया है। ब्लैकमेल कर रहा है। युवक आगे कहता है- देखिए, गांव के लोग भी यहां हैं। यह पिस्टल लेकर आया है। गोली मारकर फंसाने की धमकी दे रहा है। कल थाने में समझौता हुआ था, आज फिर धमकी दे रहा है। इसके बाद शिवकुमार खुद को गोली मार लेता है। गोली चलते ही अफरा-तफरी मच जाती है। एक व्यक्ति कहता है- भैया, देखो, गोली मार ली है। पुलिस को फोन करो। लड़की की दादी बोलीं- पोती ने शादी से मना किया था लड़की की दादी ने कहा- पोती ने शिवकुमार से शादी करने से मना कर दिया था। वह कहती थी कि यह शराबी और बेवड़ा है। गांजा पीता है। इसके बाद उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी गई। इसका पता चलते ही शिवकुमार लड़की के होने वाले ससुराल पहुंच गया। वहां जाकर बोला कि मैं लड़की का दोस्त हूं, इससे शादी मत करो। वहां भी उसने बदनामी कराई। इसके बाद पुलिस और प्रधान की मौजूदगी में पंचायत हुई, ताकि वह शादी वाले दिन कोई हंगामा न करे। लड़की बोली- कहता था, तुम्हारे घरवालों को फंसा दूंगा लड़की ने अफेयर से इनकार किया है। उसने कहा- इसने मेरी शादी तुड़वा दी थी। मैंने परशुरामपुर थाने में शिकायत भी की थी। प्रधान ने दोनों पक्षों में सुलह करा दी थी। वह कहता था कि मैं मर जाऊंगा और तुम्हारे घरवालों को फंसा दूंगा। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- 2 मासूम बहनों की मौत, परिवार पर दीवार ढही:वाराणसी में माता-पिता घायल, SDRF ने 7 घंटे बाद निकाले शव वाराणसी में मकान की दीवार ढहने से 2 मासूम बहनों की मौत हो गई। माता-पिता घायल हो गए। हादसे के वक्त परिवार तालाब किनारे बने मकान के बरामदे में सो रहा था। मंगलवार देर रात 12:30 बजे दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    एनवीडिया के CEO का तलाक हुआ तो सबसे महंगा होगा:पत्नी को ₹7 लाख करोड़ मिलेंगे, दुनिया की चौथी सबसे अमीर महिला बन जाएंगी
    Next Article
    काशी विश्ननाथ कॉरिडोर संजय गांधी का ड्रीम प्रोजेक्ट था:सोनिया गांधी ने अपनी किताब में किया जिक्र, तोड़फोड़ के विरोध पर इंदिरा ने रुकवाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment