Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गर्ल्स हॉस्टल की छत से गिरी MBA की छात्रा, मौत:मेरठ IIMT यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट, परिजनों ने कहा- कॉलेज वाले कैमरा नहीं दिखा रहे

    12 hours ago

    1

    0

    मेरठ IIMT यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल की छत से सोमवार सुबह एक छात्रा की गिरकर मौत हो गई। ऊपर से गिरने के कारण छात्रा का चेहरा खून से लथपथ था। उसका सिर फट गया था। छात्राओं ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को घटना की जानकारी दी। यूनिवर्सिटी प्रशासन छात्रा को अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा एमबीए फाइनल ईयर में पढ़ती थी। वह सहारनपुर की रहने वाली थी। बड़ी बहन ने कहा- मेरी सुबह बात हुई थी, तब तो वह खुश थी। अपना फाइलवर्क करके मैडम से मिलने जाने वाली थी। जब हम लोग यहां पर पहुंचे, तो पुलिस शव ले जा चुकी थी। कॉलेज वाले कैमरे भी नहीं दिख रहे है। 2 तस्वीरें देखिए… तीसरी मंजिल पर रूम नंबर- 67 में रहती थी सहारनपुर की रहने वाली अनु गुप्ता गंगानगर स्थित आईआईएमटी के सरोजनी नायडू गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। वह हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 67 में रहती थी। बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे उसका शव खून से लथपथ हॉस्टल के नीचे बने जिम के बाहर पड़ा था। काम करने वाली मेड ने सबसे पहले छात्रा की डेडबॉडी को देखा। उसने अन्य छात्राओं को बताया। अन्य छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन को जानकारी दी। फिर सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। बहन से सुबह बात हुई थी, तब तो खुश थी अनु गुप्ता की बड़ी बहन तनु गुप्ता ने बताया- अनु मेरी छोटी बहन है। मेरी सुबह 9 बजे लास्ट बात हुई थी। इससे पहले भी हमारी बात हुई थी, उसने मुझसे कहा कि मैं अभी फाइलवर्क कर रही हूं। इसके बाद नाश्ता करूंगी फिर फाइलवर्क पूरा करके मैडम के पास जाऊंगी। इसके बाद अनु की मेरी दूसरी बहन से बात हुई उससे कहा कि 10 बजे मैडम से मिलना है। बाद में बहन का फोन रूममेट ने उठाया। तब उसने कहा कि दीदी अनु कमरे में नहीं हैं, उसका फोन यहां कमरे में रखा है वो बाहर गई है और एक लड़की की लाश मिली है हॉस्टल में। काफी देर तक जब मेरी बहन का फोन नहीं आया तो हमने उसे दोबारा कॉल किया। देखें वो कहां हैं, लेकिन उसका कॉल नहीं उठा। फिर हमने बार-बार कॉल किया कॉल नहीं उठा, उससे हमारी बात नहीं हुई तो मुझे चिंता होने लगी। फिर मैंने अपने पति और पापा को भी बताया। कैमरा नहीं दिखा रहा कॉलेज तब फिर हमने अनु की टीचर को कॉल किया, उन्होंने बताया कि वो गिर पड़ी है, उसके चोट लगी है। उसे हमने कॉलेज के ही अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद हम यहां मेरठ के लिए आने लगे जब हम यहां पहुंचे तो पता चला कि उसकी डेडबॉडी को पुलिसवाले ले गए हैं। न हमें कैमरा दिखा रहे हैं न ही इनके पास फोटो हैं। हमारी लड़की तो जिंदा थी लेकिन कॉलेज प्रशासन ने हमें कुछ नहीं बताया न ही उसका सही से इलाज कराया है। दो महीने पहले मां की मौत, बैक आने से थी परेशान वहीं आशंका है कि लड़की ने डिप्रेशन में आकर सुसाइड किया है। क्योंकि उसकी बैक भी आ गई थी, लगभग दो महीने पहले ही उसकी मां की भी मौत हुई है। इसकी वजह से वो परेशान थी। अनु गुमसुम रहती थी। हॉस्टल में भी उसकी किसी से ज्यादा बात नहीं होती थी, न ही कॉलेज में वो किसी से ज्यादा बात करती थी। एसपी देहात ने बताया कि सुसाइड नोट नहीं मिला है एसपी देहात ने बताया कि सूचना मिली थी कि आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में एक छात्रा की डेडबॉडी मिली है। सूचना पर तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया है। मामले में हर तथ्यों की जांच हो रही है। सुसाइड नोट अभी तक परिजनों या पुलिस को अभी तक नहीं मिला है। लेकिन इसकी भी जांच की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी है, वो सहारनपुर से चल दिए हैं। ---------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- यूपी में भीषण गर्मी, पारा 49°C पहुंचने के आसार:बांदा लगातार तीसरे दिन देश में सबसे गर्म, 14 शहरों में स्कूल बंद; लखनऊ में बिजली कटौती पर हंगामा यूपी बीते 4-5 दिन से भीषण गर्मी की चपेट में है। मंगलवार को बांदा का पारा सीजन में पहली बार 48.2°C रिकॉर्ड किया गया। यह देश का सबसे गर्म और दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। 2022 में बांदा का तापमान 49.2°C तक पहुंच गया था। संभावना है कि अगले कुछ दिनों में 4 साल पुराना ये रिकॉर्ड टूट सकता है।पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बद्रीनाथ से लौट रहे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:टिहरी में हवा में डगमगाया, महिला पायलट ने नीचे उतारा तो बिजली के तार से टकराया
    Next Article
    जेल से छूटने के बाद लंबा काफिला निकालना पड़ा भारी:गोंडा पुलिस ने सपा नेता के हत्यारोपी भाजपा सभासद को दोबारा भेजा जेल, जमानत की शर्तें तोड़ीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment