Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गर्मी के चलते 8-वीं तक के स्कूल बंद का आदेश:पीजी से आठवीं तक के सभी स्कूल 31 मई तक बंद रहेंगे, गर्मी को लेकर एडवाइजरी जारी

    13 hours ago

    1

    0

    डीएम ने भीषण गर्मी को देखते हुए मंगलवार को पीजी से आठवीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। डीएम ने कहा कि 31 मई तक सभी स्कूलों को अनिवार्य रूप से गर्मियों को छुट्‌टी करने का आदेश जारी किया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दूसरी तरफ डीएम ने गर्मी को लेकर एक एडवाइजरी भी जारी की है। डीएम ने कहा कि सुबह 11 से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें और गर्मी में नीबू पानी व छाछ पीते रहें। तेज गर्मी और लू को देखते हुए स्कूल बंद करने का आदेश डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि गर्मी को देखते हुए कानपुर के पीजी से लेकर 8वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों को 31 मई तक अनिवार्य रूप से ग्रीष्म अवकाश करने का आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि तेज गर्मी और लू को देखते हुए मौसम विभाग के जारी बुलेटिन एवं चेतावनियों से यह यह साफ है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का तापमान सामान्य से काफी अधिक बना रहना सम्भावित है। इस विपरीत मौसम में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए सभी शैक्षिक बोर्ड के संचालित प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 08 तक के सभी स्कूलों को तत्काल प्रभाव से 31 मई तक ग्रीष्म अवकाश घोषित करने का आदेश जारी किया है। बच्चे, बुजुर्ग और किसान भी अलर्ट रहें, एडवाइजरी जारी डीएम ने कहा कि तेज गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए आम पब्लिक को भी अलर्ट रहने की जरूरत है। लू को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों, किसानों और पशुओं की इस मौसम में अतिरिक्त देखभाल जरूरी है। जिलाधिकारी ने अपील की कि पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें। बाहर निकलते समय सिर को गमछे, टोपी या कपड़े से ढकें और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। शरीर में पानी की कमी न होने दें तथा नियमित रूप से पानी, नींबू पानी, छाछ और अन्य तरल पदार्थ लेते रहें। उन्होंने कहा कि चक्कर आना, उल्टी, तेज बुखार, अत्यधिक पसीना या कमजोरी महसूस होने पर इसे सामान्य न समझें और तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें। घरों को हवादार रखें तथा बच्चों और बुजुर्गों को लंबे समय तक धूप में न रहने दें। डीएम ने किसानों से दोपहर के समय खेतों में काम से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खेतों पर पानी, छाया और ओआरएस की व्यवस्था रखें तथा सुबह या शाम के समय ही खेतों में कार्य करें। अचानक थकान या चक्कर आने पर तुरंत काम रोककर छाया में आराम करें। पशुपालकों को भी सलाह पशुपालकों को भी सतर्क रहने की सलाह देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पशुओं को छायादार स्थान पर रखें और उन्हें पर्याप्त मात्रा में साफ व ठंडा पानी उपलब्ध कराएं। दिन में एक-दो बार पानी का छिड़काव या स्नान कराने से पशुओं को राहत मिलेगी। पशुओं में सुस्ती या कमजोरी दिखाई देने पर तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करें। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सावधानी ही लू से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। लोग धूप में निकलते समय छाता, टोपी या गमछे का प्रयोग करें और तले-भुने व भारी भोजन से परहेज करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में सफाई मजदूर महासम्मेलन आयोजित:उत्तराखंड राज्य मंत्री ने हक मांगने, ठेका प्रथा खत्म करने का आह्वान किया
    Next Article
    बच्चे की कोहनी से गई आंख की रोशनी:हैलट के डॉक्टरों ने बिना चीरा लगाए लौटाई नजर, दुनिया में पहली बार अपनाई अनोखी तकनीक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment