Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    "ग्राम प्रहरियों के मानदेय में 1,000 प्रतिमाह की वृद्धि पर विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जताया आभार"

    11 hours ago

    1

    0

    जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदारों) के मासिक मानदेय में 1,000 की वृद्धि किए जाने के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है। उल्लेखनीय है कि जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने दिनांक 06 मई, 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर प्रदेश के थानों में तैनात ग्राम चौकीदारों की आर्थिक स्थिति और ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था में उनके महत्वपूर्ण योगदान की ओर ध्यान आकर्षित कराया था। उक्त पत्र में ग्राम चौकीदारों का मासिक मानदेय 2,500 से बढ़ाए जाने के साथ-साथ साइकिल भत्ता, वर्दी भत्ता, स्वास्थ्य बीमा तथा आकस्मिक बीमा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने का भी अनुरोध किया गया था।आज दिनांक 13 अक्टूबर, 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बरेली में आयोजित ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह में प्रदेश के ग्राम प्रहरियों के मानदेय में 1,000 प्रतिमाह की वृद्धि की घोषणा की गई। इस निर्णय के फलस्वरूप ग्राम प्रहरियों का मासिक मानदेय 2,500 से बढ़कर 3,500 हो गया है। इससे प्रदेश के लगभग 68 हजार ग्राम प्रहरी लाभान्वित होंगे तथा प्रत्येक ग्राम प्रहरी को प्रतिवर्ष 12,000 की अतिरिक्त आय प्राप्त होगी।इस अवसर पर जनपद गौतमबुद्धनगर की पुलिस लाइन में भी ग्राम प्रहरियों के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिलाधिकारी जनपद गौतमबुद्ध नगर मेधा रूपम, पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह, अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्रा, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय अजय कुमार, डीसीपी शैव्य गोयल, डीसीपी शैलेन्द्र कुमार सिंह के साथ साथ सुधीर त्यागी आदि पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम प्रहरियों को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा मानदेय में की गई वृद्धि की जानकारी दी गई।जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि “ग्राम प्रहरी हमारी ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। गांवों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने तथा पुलिस और ग्रामीण समाज के बीच समन्वय स्थापित करने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सीमित संसाधनों और अल्प मानदेय के बावजूद ग्राम प्रहरी अपने दायित्वों का निर्वहन करते आ रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उनके मानदेय में वृद्धि किए जाने का निर्णय इन ग्राम प्रहरियों और उनके परिवारों के लिए आर्थिक राहत प्रदान करेगा।”जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि “मैंने मई 2025 में मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर ग्राम प्रहरियों की समस्याओं के समाधान का अनुरोध किया था। आज उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार की दिशा में उठाए गए इस कदम से मुझे व्यक्तिगत रूप से भी संतोष की अनुभूति हुई है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं।”जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में ग्राम प्रहरियों की अन्य लंबित मांगों, विशेष रूप से स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा तथा आवश्यक भत्तों पर भी सकारात्मक विचार किया जाएगा, जिससे ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था में योगदान देने वाले इन कर्मियों और उनके परिवारों को और अधिक सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्राप्त हो सके।माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद बरेली में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश बदल चुका है। पहले की सरकारों में उपद्रव और अव्यवस्था का माहौल रहता था, लेकिन आज प्रदेश में सुरक्षा, शांति और खुशहाली का वातावरण है। गांव-गांव में लोग जगत जननी मां की प्रतिमाएं स्थापित कर धार्मिक अनुष्ठानों से जुड़ रहे हैं। जब प्रदेश में सुरक्षा का माहौल होता है, तो सड़कें बनती हैं, चौड़ी होती हैं, व्यापार बढ़ता है, निवेश आता है और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होते हैं। आज जनता के मन में विश्वास है कि हम सुरक्षित हैं और हमारा प्रदेश विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। पुलिस व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और इन सुविधाओं का लाभ ग्राम प्रहरी (चौकीदारों) सहित पुलिस विभाग के प्रत्येक कर्मचारी तक पहुंचना चाहिए, क्योंकि प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में हर कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Mumbai High में ONGC के गैस प्लेटफॉर्म पर आग, कोई हताहत नहीं
    Next Article
    San Jose में शुरू हुआ नया Resident Mission, MEA ने कहा- मजबूत होंगे द्विपक्षीय रिश्ते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment