Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mumbai High में ONGC के गैस प्लेटफॉर्म पर आग, कोई हताहत नहीं

    11 hours ago

    1

    0

    सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) के मुंबई तट के पास स्थित एक तेल प्लेटफॉर्म पर आग लग गई, हालांकि आग पर काबू पा लिया गया और इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सूत्रों ने बताया कि सोमवार सुबह एनक्यूजी प्लेटफॉर्म के प्रोसेस गैस कंप्रेसर सी (पीजीसी-सी) में गैस कूलर का एक हिस्सा फटने के बाद आग लग गई। उन्होंने बताया कि पास में स्थित एनक्यूओ प्लेटफॉर्म के कर्मचारियों ने एक घंटे से अधिक समय तक आग बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद उस पर काबू पा लिया गया।एनक्यूजी प्लेटफॉर्म अरब सागर में भारत के पश्चिमी तट से दूर मुंबई हाई क्षेत्र में ओएनजीसी के समुद्र में स्थित परिचालन का हिस्सा है। इस प्लेटफॉर्म पर प्राकृतिक गैस का प्रसंस्करण किया जाता है, जिसके बाद उसे मुख्य भूमि तक पहुंचाया जाता है। मुंबई हाई अरब सागर में भारत के पश्चिमी तट से लगभग 160 किलोमीटर दूर स्थित है।यह देश का सबसे बड़ा, समुद्र में स्थित तेल क्षेत्र है और घरेलू कच्चे तेल के उत्पादन में इसका महत्वपूर्ण योगदान है। इस तेल क्षेत्र को दो हिस्सों में बांटा गया है, जिनमें मुंबई हाई उत्तर (एमएचएन) और मुंबई हाई दक्षिण (एमएचएस) शामिल हैं। कंपनी के एक अधिकारी ने आग लगने की घटना की पुष्टि की, लेकिन कहा कि इससे परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है।एनक्यूओ प्लेटफॉर्म पर प्रतिदिन 40,000 बैरल से अधिक कच्चे तेल का प्रसंस्करण होता है। कच्चे तेल का इस्तेमाल पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधन बनाने में किया जाता है। मौजूदा तेल कीमतों के हिसाब से, यदि यह प्लेटफॉर्म बंद हो जाता है, तो ओएनजीसी को प्रतिदिन चार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bengaluru Police ने पकड़ी 317 किलो गांजे की खेप, केरल ले जा रहे दो तस्कर अरेस्ट
    Next Article
    "ग्राम प्रहरियों के मानदेय में 1,000 प्रतिमाह की वृद्धि पर विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जताया आभार"

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment