Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्राम प्रधान की शिकायत पर युवक की पीट-पीटकर हत्या:रास्ते में घेरकर कुल्हाड़ी से हमला, 4 दिन पहले ही पिता की तेरहवीं हुई थी

    7 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में युवक की लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से पीटकर हत्या कर दी गई। मरने वाले युवक के बड़े भाई ने प्रधान के भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। इसी बात की रंजिश दोनों पक्षों में चल रही थी। बताया जा रहा है कि गांव वालों ने अपने पैसे से सड़क का निर्माण कराया था, जिसका भुगतान प्रधान ने ले लिया था। मंगलवार शाम युवक जब घर लौट रहा था तो आरोपियों ने उसे घेरकर रोक लिया और हमला कर दिया। देर रात लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच के लिए 2 टीम लगा दी हैं। 4 दिन पहले ही युवक के पिता की तेरहवीं हुई थी। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… पूरा मामला शिवगढ़ कोतवाली क्षेत्र का है। भटौरा गांव के रहने वाले जसवंत सिंह (28) पुत्र स्व. विजय बहादुर मंगलवार शाम करीब 7 बजे सब्जी लेकर बाइक से घर लौट रहा था। भेटौरा इंटर कॉलेज के पास शंकर यादव के घर के सामने 8 से ज्यादा लोगों ने उनकी बाइक रोक ली। आरोप है कि हमलावरों ने जसवंत को शिकायत करने को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पिटाई से वह मरणासन्न हालत में बेहोश होकर वहीं गिर गए। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घर वालों ने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गांव वालों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और निजी वाहन से उन्हें अस्पताल ले गए। लंभुआ सीएचसी में इलाज किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर रात 10.30 पर करीब जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय जसवंत की मौत हो गई। जसवंत तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई बलवंत सिंह है, जिसने प्रधान की शिकायत की थी। दूसरे नंबर के भाई बलिराज की 2019 में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। घर में मां शीला, पत्नी दिव्या के अलावा दो छोटे बच्चे 4 साल की बेटी पलक और 3 साल का बेटा रुद्र प्रताप हैं। सरकारी नौकरी के चक्कर में ठगी हुई बताया जा रहा है कि जसवंत ने अपनी और अपने कुछ दोस्तों की सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर किसी ठग को रुपये दिए थे। ठग रुपये लेकर फरार हो गया और किसी को नौकरी नहीं मिली। इस पर एक साथी कमलेश ने कोर्ट के माध्यम से केस दर्ज कराया था। इस मामले में जसवंत जेल गया था। जेल से छूटकर लौटा तो पिता की मौत हुई 3 अप्रैल को ही वह जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आया था। 11 अप्रैल को पिता विजय बहादुर को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। 2 दिन पहले ही उनकी तेरहवीं हुई थी। पिता की मौत के 17वें दिन बेटे की भी मौत हो गई। बड़े भाई ने डीएम से की थी प्रधान की शिकायत बड़े भाई बलवंत सिंह ने बताया कि मैंने गांव की प्रधान ऊषा सिंह के भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। गांव में प्रधान के कार्यों की जांच चल रही थी, जिसे लेकर प्रधान पक्ष के लोग काफी समय से रंजिश रख रहे थे। इसी रंजिश में भाई की हत्या की गई है। बड़े भाई ने प्रधान पति मान सिंह, सुरेश सिंह, सूरज सिंह, धनंजय, रामजस, नीरज और 2 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया है। गांव वालों ने सड़क बनवाई, प्रधान ने पेमेंट लिया बलवन्त चौहान ने डीएम को एक शिकायती पत्र दिया था। इसमें उन्होंने बताया था कि नहर की पटरी से बिजली यादव के घर तक जाने वाला खड़ंजा मार्ग ग्रामीणों ने अपने निजी खर्च से बनवाया था। लेकिन, ग्राम प्रधान ने सचिव और अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर इस काम के नाम पर सरकारी धनराशि का फर्जी भुगतान करा लिया। इसके अलावा, एक अन्य इंटरलॉकिंग रोड, जो बनी ही नहीं, उसका भी कागजी कार्यवाही में भुगतान करा लिया गया है। साथ ही आरोप है कि गााम प्रधान ने अपनी संपन्न माता जी को आवास योजना का अनुचित लाभ दिलवाया है। इन्हीं अनियमितताओं और सरकारी धन के दुरुपयोग की निष्पक्ष जांच कराकर ग्राम प्रधान के खिलाफ कानूनी और विभागीय कार्यवाही करने की मांग की गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 2 टीम लगाई गईं सीओ विनय गौतम ने बताया कि युवक को गंभीर अवस्था में राजकीय मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था, जहां उसे ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस की दो टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। --------------- यह खबर भी पढ़ें…. गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन युवक का सुसाइड:छत पर टहलते हुए मां से बोला- मैंने जहर खा लिया है, मुझे बचा लो गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक रुद्रनाथ जायसवाल (29) ने देर रात जहरीला पदार्थ खाकर छत पर टहलने लगा। मां ने पूछा- इतनी रात में क्यों टहल रहे हो तो बोला- मैंने जहर खा लिया है मुझे बचा लो। इसके बाद परिजन अस्पताल लेकर भागे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 25 अप्रैल को ही युवक की शादी घर से आधा किलोमीटर दूर शहर के ही एक मैरिज हॉल में महाराजगंज की एक लड़की से हुई थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जन्मदिन पार्टी में शराब में सल्फास देकर दामाद की हत्या:फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट के बाद पत्नी और ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article
    रायबरेली में नवजीवन अस्पताल में महिला की मौत:परिजनों ने लगाया लापरवाही और लूट का आरोप, अस्पताल सील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment