Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में ईंट से कूंचकर युवक की हत्या:घर के पास खून से लथपथ मिला, पड़ोसी पर आरोप

    5 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा में पड़ोसी ने ईंट से कूंचकर युवक की हत्या कर दी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने मामूली कहासुनी के बाद ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर हालत में परिजन घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। मृतक की पहचान सलारपुर गांव में रहने वाले 45 साल के वीरेंद्र कसाना के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। खबर लिखे जाने तक FIR दर्ज नहीं हुई थी। घटना दनकौर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात को हुई। घर के पास हुआ हमला, अस्पताल में तोड़ा दम जानकारी के मुताबिक, वीरेंद्र शनिवार रात करीब 9 बजे घर के पास थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक हल्लू से उनकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवक ने ईंट से उनके सिर पर हमला कर दिया। हमले में वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। भाई बोला- पीछे से अचानक ईंट मारी वीरेंद्र के भाई तेजपाल कसाना ने बताया कि उनके भाई का आरोपी से कोई विवाद नहीं था। वीरेंद्र घर जा रहे थे, तभी आरोपी ने पीछे से अचानक ईंट से हमला कर दिया। बताया गया कि दोनों के बीच पहले से कोई रंजिश नहीं थी। आरोपी और मृतक दोनों खेती-बाड़ी करते हैं। घटना के बाद गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। दनकौर कोतवाली पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बीटेक के छात्र ने हॉस्टल में किया सुसाइड:फोन नहीं उठाने पर पहुंचा था चचेरा भाई, मां शव देखकर बेहोश
    Next Article
    बुलंदशहर में मंदिर चोरी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:तमंचा, कारतूस और चोरी के 7 हजार रुपए मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment