Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में मंदिर चोरी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:तमंचा, कारतूस और चोरी के 7 हजार रुपए मिले

    5 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के सिकंदराबाद के सिरोधन गांव के प्राचीन मंदिर में दानपात्र तोड़कर चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी की नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात सिकंदराबाद थाना पुलिस सिरोधन रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे घेर लिया, जिस पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। आरोपी की पहचान और बरामदगी गिरफ्तार आरोपी की पहचान निसार उर्फ शेरू उर्फ भिंडी पुत्र नवाब, निवासी सिरोधन गांव, थाना सिकंदराबाद, जिला बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उसके पास से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और चोरी की नकदी बरामद हुई है। बरामद नकदी को लेकर पुलिस ने 7 हजार रुपए मिलने की बात कही है, जबकि सीओ के अनुसार आरोपी के पास से करीब 5,500 रुपए मिले हैं। 10 नवंबर को मंदिर में हुई थी चोरी, छह केस दर्ज पुलिस के मुताबिक, 10 नवंबर को सिरोधन गांव के प्राचीन मंदिर में रखे चार दानपात्रों में से दो तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में सिकंदराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। सीओ के अनुसार, आरोपी ने मंदिर में चोरी की घटना स्वीकार कर ली है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सिकंदराबाद थाने में चोरी, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी का अस्पताल में उपचार जारी है और उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में ईंट से कूंचकर युवक की हत्या:घर के पास खून से लथपथ मिला, पड़ोसी पर आरोप
    Next Article
    सहारनपुर में कारोबारी से 5 लाख की रंगदारी मांगी:विरोध करने पर दुकान में घुसकर तोड़फोड़, थाने में जान से मारने की धमकी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment