Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस एजेंसी पर मनमानी, सिलेंडर देने से इनकार का आरोप:मुजफ्फरनगर में उपभोक्ताओं से बहस, धमकी का वीडियो आया सामने

    9 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बागोवाली स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने मनमानी और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी संचालक ने सुबह 9:30 बजे से पहले सिलेंडर वितरण से इनकार कर दिया, जबकि वे सुबह 5 बजे से लाइन में खड़े थे। एजेंसी की ओर से बताया गया कि उनके पास पर्याप्त संख्या में सिलेंडर उपलब्ध नहीं थे। इसी बात को लेकर उपभोक्ताओं और एजेंसी संचालक के बीच तीखी बहस हुई। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें बेवजह इंतजार करवाया गया और धमकी भरे लहजे में बात की गई। दीपक पैलेस वाली गली, मोहल्ला रामपुरी निवासी उपभोक्ता गौरव कांत ने इस संबंध में चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वीडियो में एजेंसी संचालक ग्राहकों को डराने-धमकाने की कोशिश करते हुए स्पष्ट रूप से दिख रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह कोई पहली घटना नहीं है। पहले भी कई बार इस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को परेशान करने और मनमानी करने के आरोप लग चुके हैं। ईद और अन्य त्योहारों के समय सिलेंडर की मांग बढ़ने पर ऐसी समस्याएं अक्सर सामने आती हैं। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से एजेंसी पर सख्त निगरानी रखने और नियमों के अनुसार समय पर सिलेंडर वितरण सुनिश्चित करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का आरोप:मां ने पुलिस में शिकायत की, जांच शुरू
    Next Article
    कानपुर में ज्वैलरी शॉप में सेंधमारी, लाखों की चोरी:डेढ़ किलो चांदी, 25 ग्राम सोना, 50 हजार कैश और DVR ले गए चोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment