Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस एजेंसी पर ₹426 अतिरिक्त शुल्क का आरोप:ग्राहक बोले- अतिरिक्त पैसे मांगे गए, न देने पर सिलेंडर नहीं दिया जा रहा

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के रसूलाबाद तहसील क्षेत्र में एलपीजी गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं ने कालाबाजारी, मनमानी और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा- बीमा और गैस पाइप के नाम पर उपभोक्ताओं से ₹426 का अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है, और भुगतान न करने पर गैस सिलेंडर देने से इनकार किया जा रहा है। उपभोक्ता मुजीब अली और शिवनारायण के अनुसार, एजेंसियां बीमा के लिए ₹236 और गैस पाइप के लिए ₹190 वसूल रही हैं। उनका कहना है कि ये सेवाएं अनिवार्य नहीं हैं, लेकिन शुल्क न देने पर सिलेंडर नहीं दिया जाता, जो उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है। शिकायतों में यह भी सामने आया है कि क्षेत्र के होटल और ढाबों को बिना बुकिंग के भी आसानी से सिलेंडर मिल रहे हैं, जबकि आम उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद भी कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि उनकी बुकिंग के बावजूद सिलेंडर अन्य लोगों को दे दिए गए, जबकि रिकॉर्ड में डिलीवरी दर्शा दी गई। जानकारों के मुताबिक, बीमा और मेंटेनेंस शुल्क तभी लिया जाना चाहिए जब एजेंसी द्वारा उपभोक्ता के घर जाकर सुरक्षा जांच की जाए। लेकिन यहां बिना किसी जांच के ही यह शुल्क एजेंसी परिसर में वसूला जा रहा है, जिससे सुरक्षा मानकों पर भी सवाल उठ रहे हैं। कंहिजरी स्थित एचपी गैस एजेंसी पर रोजाना सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगती हैं। आरोप है कि कुछ लोगों को प्राथमिकता देकर सिलेंडर दे दिए जाते हैं, जबकि कई उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ता है। कई बार कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं की कॉपियां जमा कर ली जाती हैं, लेकिन सभी को सिलेंडर नहीं मिल पाते। गौरतलब है कि इससे पहले भी इस मुद्दे को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। जिलाधिकारी के निर्देश पर छापेमारी और जांच भी हुई थी, जिससे कुछ समय के लिए स्थिति में सुधार हुआ था, लेकिन अब फिर वही समस्याएं सामने आ रही हैं। उपजिलाधिकारी सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि शिकायतें सही पाई जाती हैं, तो दोषी एजेंसी संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में 53 लावारिस अस्थियों का विसर्जन:बैकुंठ धाम वेलफेयर ट्रस्ट ने हिंदू रीति-रिवाज से किया पिंडदान
    Next Article
    अक्षय तृतीया पर सोने के साथ चमका ऑटोमोबाइल सेक्टर:अलीगढ़ में 15 % उछाल की उम्मीद, 80% मैरिज होम बुक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment