Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अक्षय तृतीया पर सोने के साथ चमका ऑटोमोबाइल सेक्टर:अलीगढ़ में 15 % उछाल की उम्मीद, 80% मैरिज होम बुक

    2 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में अक्षय तृतीया को लेकर बाजार पूरी तरह से गुलजार हैं। सोने-चांदी के आभूषण से लेकर ऑटोमोबाइल सेक्टर में लोगों का रुझान देखा जा रहा है। सोने के दामों में बढ़ोतरी होने के बाद भी ग्राहक खरीदारी कर रहे हैं। उधर, लोगों ने कार और बाइकों की बुकिंग भी करा दी है। सराफ कारोबारियों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार 15 से 20% की बढ़ोतरी की संभावना है। गोल्ड रेट में नरमी से बढ़ी चमक समृद्धि ज्वैलर्स के मैनेजर कुलभूषण राठौर ने बताया कि इस बार अक्षय तृतीया पर बाजार में उछाल रहेगा। पिछले साल की अपेक्षा इस पर 20 फीसदी तक अधिक कारोबार की उम्मीद है। ग्राहक शादियों को लेकर भी आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लगभग दो सप्ताह पहले से ही लोगों ने आभूषणों की खरीदारी और अपनी पसंद के आभूषण बुक कर दिए हैं। शादियों का सीजन शुरू होने और सोने के दाम में स्थिरता की वजह से लोग भारी गहनों के साथ-साथ शगुन के सिक्कों की भी जमकर बुकिंग करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 24 कैरेट सोने के रेट 155000 और 22 कैरेट के रेट 143000 के आसपास बने हुए हैं। 100 से ज्यादा कारें और 350 बाइकों की बुकिंग ​शुभ मुहूर्त में वाहन घर लाने की परंपरा के चलते ऑटोमोबाइल एजेंसियों पर भारी भीड़ है। देव मोटर्स के एमडी सुमित अग्रवाल ने बताया कि ग्राहकों ने पहले से गाड़ियों की बुकिंग कर रखी है। उनके शोरूम से भी 30 से अधिक गाड़ियों की डिलीवरी होनी है। शहर की 6 प्रमुख एजेंसियों से 100 से ज्यादा कारों की बिक्री का अनुमान है। युवाओं में इस बार रॉयल इनफील्ड की क्लासिक 350 और यामाहा R15 की बाइकों का अधिक क्रेज है। विनीत मोटर्स के मैनेजर ने बताया कि स्पेलेंडर बाइक की भी जबरदस्त डिमांड है। शहर में लगभग 30 से ज्यादा एजेंसियां हैं। सभी से 350 बाइकों से अधिक बिक्री का अनुमान है। 80% से ज्यादा मैरिज होम फुल ​इस बार अक्षय तृतीया पर विवाह का विशेष मुहूर्त होने के कारण शहर के 80% से अधिक मैरिज होम पहले ही बुक हो चुके हैं। अक्षय तृतीया के दिन जिले में 100 से अधिक शादियां संपन्न होने का अनुमान है। कई परिवारों ने मैरिज होम न मिलने पर निजी आवासों से ही आयोजन की तैयारी की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस एजेंसी पर ₹426 अतिरिक्त शुल्क का आरोप:ग्राहक बोले- अतिरिक्त पैसे मांगे गए, न देने पर सिलेंडर नहीं दिया जा रहा
    Next Article
    कौशांबी में अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार, बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड-पासबुक बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment