Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस की कमी से KGMU की मेस बंद:2500 मरीजों के नाश्ते-रोटी पर संकट, चीफ प्रॉक्टर को लिखा- आप ही बताइए क्या किया जाए

    7 hours ago

    1

    0

    एलपीजी की बढ़ती किल्लत के बीच लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में मरीजों और मेडिकोज के खाने पर संकट खड़ा हो गया है। 2500 मरीजों के नाश्ते और रोटियों में कटौती शुरू हो गई है। मेडिकोज (MBBS स्टूडेंट्स) के हॉस्टल की मेस बंद होती जा रही हैं। हालात ये हैं कि मरीजों के लिए 5 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर से किसी तरह काम चलाया जा रहा है। हॉस्टल्स के प्रोवोस्ट ने हाथ खड़े कर दिए हैं। सरदार पटेल हॉस्टल के प्रोवोस्ट ने चीफ प्रॉक्टर को इसके लिए लेटर भी लिख दिया है। उन्होंने कहा है- 'महोदय, अब आप ही दिशा-निर्देश दीजिए कि क्या किया जाए।' पहले 2 तस्वीरें देखिए- अब पढ़िए पेशेंट किचन के हाल- एजेंसी के माध्यम से होती थी डिलीवरी KGMU में पेशेंट किचन में हम पहुंचे। यहां के हेड कुक, कुक और कर्मचारियों से बात की। हेड कुक राम सजीवन ने बताया कि 4 दिन से सिलेंडर की डिलीवरी नहीं आ रही है। गैस एजेंसी के माध्यम से गैस की सप्लाई होती थी। अब दिक्कत बढ़ रही है। मरीजों के लिए निर्धारित है डाइट KGMU में भर्ती मरीजों के लिए डाइट निर्धारित है। पेशेंट कुक मुजीब ने बताया- सुबह की शुरुआत चाय से होती है। फिर नाश्ता होता है। इसके बाद दोपहर का लंच और फिर शाम की चाय और फिर रात में डिनर दिया जाता है। किचन में रोजाना औसतन 2500 मरीजों का खाना तैयार होता है। इस समय एलपीजी की किल्लत का असर यह है कि मरीजों को नाश्ता के अलावा रोटियां तक डाइट के मुताबिक नहीं दे पा रहे हैं। रोजाना 7 सिलेंडर की होती थी खपत KGMU किचन में काम करने वाले वर्कर्स के मुताबिक, यहां पर रोजाना करीब 7 सिलेंडर की खपत होती थी। इनमें से 5 सिलेंडर खाना बनाने में जबकि दो सिलेंडर रोटी सेंकने में काम आते थे। मौजूदा समय कॉमर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने के कारण मिनी साइज 5 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर से खाना पकाया जा रहा है। इनको बार-बार बदलने में समय भी ज्यादा लग रहा है और खाने की पूरी आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। चीफ प्रॉक्टर को लेटर लिखकर बताए हालात सरदार पटेल हॉस्टल के प्रवेक्षक ने चीफ प्रॉक्टर को लेटर भेजा है कि गैस न मिलने के कारण उनकी सभी मेस में खाना नहीं बन पा रहा है, जिससे छात्रावास में छात्रों को काफी असुविधा हो रही है। इस स्थिति में चीफ प्रॉक्टर अपने स्तर पर उचित दिशा-निर्देश देने का कष्ट करें। मेडिकोज के खिचड़ी बनाने का सुझाव दिया KGMU के करीब 20 हॉस्टलों में रहने वाले लगभग 10 हजार मेडिकोज के सामने भी भोजन का संकट खड़ा हो गया। कई हॉस्टलों की मेस बंद हो रही है, जिससे उन्हें बाहर होटल में महंगा खाना खाने जाना पड़ रहा है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने अस्थायी तौर पर छात्रों के लिए खिचड़ी बनाने का सुझाव दिया है। गुरुवार से खुले स्थान पर तंदूर लगाकर भोजन बनाने की योजना भी तैयार की जा रही है। SGPGI और लोहिया संस्थान में भी असर कमर्शियल गैस सिलेंडर की मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं होने से SGPGI और डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भी मरीजों के भोजन पर असर पड़ने की आशंका है। SGPGI के रसोई कर्मचारियों के अनुसार, पिछले चार दिनों से सिलेंडर मिलने में दिक्कत हो रही है। अगर जल्द व्यवस्था नहीं हुई तो मरीजों के लिए खाना और नाश्ता बनाना मुश्किल हो सकता है। प्रशासन का दावा- कंट्रोल में हालात SGPGI के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश हर्षवर्धन ने कहा कि गैस आपूर्ति कंपनी और एजेंसी के अधिकारियों से बात की गई है और आश्वासन मिला है कि मरीजों के भोजन की समस्या नहीं होने दी जाएगी। लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ. भुवन चंद्र तिवारी ने बताया कि फिलहाल तीन दिन के लिए किचन में सिलेंडर उपलब्ध हैं। प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है कि गैस की कमी न होने पाए। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- ग्राउंड रिपोर्ट- ₹1600-3500 में लखनऊ में तुरंत मिल रहे सिलेंडर:युवक बोला- 4 दिन से घर में खाना नहीं बना; बंद हो रहे होटल-रेस्टोरेंट देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के बीच इसके दाम भी आसमान छू रहे हैं। लखनऊ में दिन-दिनभर लाइन में खड़े के रहने पर भी लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। लोगों का दावा है कि इन सबके बावजूद 950 रुपए वाला सिलेंडर 1600 रुपए देने पर तुरंत मिल रहा है। कॉमर्शियल सिलेंडर भी 3500 रुपए में आसानी से उपलब्ध है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में फैक्टी में आग, कंधे पर लादकर निकाला, VIDEO:सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़े, शीशे तोड़कर अंदर गए; 35 कर्मचारियों को बचाया
    Next Article
    कुशीनगर में रसोई गैस के लिए लगी लंबी लाइन:लोग रात 2 बजे से लगा रहे लाइन, आपूर्ति सामान्य होने का दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment