Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में रसोई गैस के लिए लगी लंबी लाइन:लोग रात 2 बजे से लगा रहे लाइन, आपूर्ति सामान्य होने का दावा

    5 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ गई है। विभिन्न गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जहां लोग सिलेंडर लेने के लिए आधी रात और तड़के सुबह से ही लाइन में खड़े हो रहे हैं। पडरौना-रामकोला रोड स्थित गैस एजेंसियों पर स्थिति यह है कि उपभोक्ता रात 2 बजे से ही लाइन में लगकर गैस का इंतजार करते दिखे। सुबह तक एजेंसी के बाहर सैकड़ों उपभोक्ताओं की भीड़ जमा हो गई। उपभोक्ताओं का कहना है कि कई दिनों से गैस न मिलने के कारण उन्हें बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। पडरौना ब्लॉक की ग्राम पंचायत जंगल पचरुखिया स्थित एचपी कंपनी की लेट मंगल सेठ गैस एजेंसी के वितरण स्थल पर भी दूर-दराज से उपभोक्ता पहुंच रहे हैं। दुबौली बाजार निवासी विकास कुमार मधेशिया ने बताया कि उन्होंने 3 मार्च को गैस बुकिंग कराई थी। हालांकि, लगभग 15 किलोमीटर दूर एजेंसी के वितरण स्थल पर पहुंचने पर उन्हें ऑनलाइन सिस्टम में गैस उठाने की तिथि 18 अप्रैल दिखाई गई, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है। हाटा नगर की अर्चना इंडेन गैस एजेंसी पर भी गुरुवार को उपभोक्ताओं की लंबी कतार देखी गई। एजेंसी पर गैस के दो ट्रक सिलेंडर पहुंचने की जानकारी मिलते ही लोग सुबह करीब 5 बजे से ही लाइन में लग गए। देखते ही देखते एजेंसी परिसर और आसपास के क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि खाड़ी देशों में चल रहे तनाव को लेकर लोगों के बीच यह भ्रम फैल गया है कि आने वाले दिनों में रसोई गैस की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इसी आशंका के कारण लोग जल्द से जल्द सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। हालांकि, अर्चना इंडेन गैस एजेंसी के संचालक राजेश भारती ने स्पष्ट किया कि गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि होली पर्व के कारण कुछ दिनों तक आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जिससे गैस समय पर नहीं पहुंच पा रही थी। अब आपूर्ति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है। एजेंसी संचालक ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से गैस सिलेंडर मंगवाएं। एजेंसी द्वारा घर-घर गैस डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध है और जल्द ही स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। वहीं प्रशासन की ओर से भी लोगों से अपील की जा रही है कि रसोई गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, इसलिए किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। एजेंसी पर पहुंचे उपभोक्ता फेंकू सिंह ने बताया कि वह सुबह से ही लाइन में लगे हुए हैं। उनके अनुसार सुबह 5 बजे से लोग आना शुरू हो गए थे और 9 बजे तक काफी भीड़ हो गई, और जैसे ही गैस वितरण शुरू होगा, भीड़ और बढ़ सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस की कमी से KGMU की मेस बंद:2500 मरीजों के नाश्ते-रोटी पर संकट, चीफ प्रॉक्टर को लिखा- आप ही बताइए क्या किया जाए
    Next Article
    कानपुर में पुलिस बंटवा रही गैस सिलेंडर:एजेंसियों में सुबह से लगी लाइन, स्वरूप नगर में एजेंसी का शटर नहीं उठा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment