Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'गटर जेनरेशन' टिप्पणी मामले में अभिनेत्री कंगना की बढ़ी मुश्किल:आगरा कार्ट में परिवाद दर्ज, 21 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

    7 hours ago

    1

    0

    जंतर-मंतर पर पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं को लेकर कंगना रनौत की टिप्पणी अब आगरा कोर्ट पहुंच गई है। प्रदर्शनकारियों को ‘गटर जेनरेशन’ बताने और उनकी परवरिश पर सवाल उठाने वाली सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में आगरा की स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में परिवाद दाखिल किया गया है। परिवाद में कंगना के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, राजद्रोह और आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की मांग की गई है। कोर्ट ने परिवाद दर्ज करते हुए अगली सुनवाई के लिए 21 अगस्त 2026 की तारीख तय की है। 27 जुलाई की पोस्ट को बनाया आधार राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए के न्यायाधीश अनुज कुमार सिंह की अदालत में परिवाद प्रस्तुत किया। इसमें कहा गया है कि नीट समेत अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं से नाराज छात्र-छात्राओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था। परिवाद में प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के भी आरोप लगाए गए हैं। परिवाद के अनुसार, इसी मामले को लेकर कंगना रनौत ने 27 जुलाई 2026 को सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर प्रदर्शन से जुड़े वीडियो को लेकर टिप्पणी की थी। आरोप है कि उन्होंने प्रदर्शन में शामिल छात्र-छात्राओं के लिए बेहद अभद्र और अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया और उन्हें ‘गटर जेनरेशन’ तक बताया। साथ ही उनकी परवरिश को लेकर भी सवाल उठाए। परिवादी ने कहा- बच्चों और अभिभावकों की भावनाएं आहत परिवाद में कहा गया है कि कंगना की टिप्पणी से देशभर के छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों की भावनाएं आहत हुई हैं। परिवादी ने भी खुद को इससे पीड़ित बताते हुए कहा कि उनके बच्चे भी छात्र हैं। इसके समर्थन में उन्होंने अपने बेटे ध्रुव शर्मा की मार्कशीट भी परिवाद के साथ संलग्न की है। पुलिस में शिकायत के बाद कोर्ट पहुंचे परिवाद में बताया गया है कि इस मामले में थाना न्यू आगरा और पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट का रुख किया गया। परिवादी ने कंगना की सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की मांग की है। कोर्ट ने परिवाद दर्ज करते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 21 अगस्त 2026 की तारीख तय की है। फिलहाल कोर्ट में लगाए गए आरोपों पर सुनवाई होनी है और इन आरोपों पर कोई अंतिम न्यायिक निष्कर्ष नहीं आया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में डाक कांवड़ से लौट रहे युवक की मौत:अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारी, एक साथी घायल
    Next Article
    झांसी में बुलडोजर के आगे लेट गए सब्जी वाले:बोले-जान दे देंगे लेकिन दुकानें नहीं तोड़ने देंगे, दो दिन का अल्टीमेटम देकर लौटी टीम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment