Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गेंद के बहाने घुसा, कारोबारी की पत्नी को मार डाला:सहारनपुर में दोस्त के साथ मिलकर की वारदात; पुलिस ने किया एनकाउंटर

    1 day ago

    1

    0

    सहारनपुर में कारोबारी की पत्नी की हत्या पड़ोसी युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी। वह बॉल लेने के बहाने घर में घुसा और महिला का गला काट दिया। इसके बाद उनके कान काटकर सोने के कुंडल भी लूट लिए थे। दोस्त पर काफी कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए उसने महिला के पड़ोसी युवक के साथ मिलकर वारदात की। पुलिस ने बुधवार देर रात पड़ोसी युवक अंकुर गुप्ता और उसके दोस्त सलमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सलमान के कब्जे से लूटे गए कुंडल, हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और एक बाइक बरामद की है। SSP बोले- एनकाउंटर के बाद पकड़ा आरोपी गुरुवार को घटना का खुलासा करते हुए SSP अभिनंदन ने बताया- एक आरोपी अंकुर गुप्ता को पहले गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपी सलमान की तलाश की जा रही थी। गुरुवार को पुलिस ने घेराबंदी कर सलमान को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस की पकड़ से भागने के लिए उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। इससे वह गिर पड़ा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि अंकुर गुप्ता मृतका पूनम मित्तल का पड़ोसी है। उसका दोस्त सलमान पास के मोहल्ले में रहता है। सलमान पर काफी कर्ज था। यह बात उसने अंकुर गुप्ता को बताई। इसके बाद दोनों ने मिलकर साजिश रची कि पूनम मित्तल के घर से नकदी और जेवर चोरी कर कर्ज चुकाया जाएगा। चूंकि पूनम मित्तल केवल परिचित लोगों के लिए ही दरवाजा खोलती थीं, इसलिए अंकुर ने एक चाल चली। उसने फोन कर कहा कि उसकी गेंद उनके घर में चली गई है। इस पर पूनम मित्तल ने गेट खोल दिया। फिर अंकुर सलमान के साथ घर के अंदर आ गया। इसके बाद दोनों गेंद ढूंढने का नाटक करने लगे। सलमान ने अंकुर को एक लाख रुपए ब्याज पर दिए थे अंकुर गुप्ता का घर मृतक पूनम मित्तल के घर के बराबर में है। अंकुर अपने घर में परचून की दुकान चलाता है। दूसरे मोहल्ले में सलमान रहता है, जो अंकुर का दोस्त है। सलमान ने अंकुर को ब्याज पर एक लाख रुपए दिए थे। पैसा लेकर अंकुर ने कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी ली थी। लेकिन, वो नहीं चली। इसके बाद अंकुर ब्याज देता रहा। काफी पैसा लौटा भी दिया। इसके बाद भी सलमान का कुछ पैसा बचा हुआ था। वह लगातार पैसे मांग रहा था। सलमान के साथ मिलकर बनाया चोरी का प्लान पुलिस के अनुसार, जब अंकुर पैसा चुका पाया, तो उसने अपने पड़ोसी के बारे में बताया। सलमान से अंकुर ने कहा कि पूनम मित्तल अकेली रहती हैं। उनके पति संजय मित्तल दिन में दुकान चले जाते हैं। उनके एक बेटा और एक बेटी है। दोनों की शादी हो गई है। बेटा मुजफ्फरनगर रहता है। दोनों वहां चोरी करने की बात को लेकर राजी हो गए। करीब 15 दिन से प्लान बनाने लगे। कब पूनम के पति आते-जाते हैं, इसकी रेकी की। पूनम मकान में चौथी मंजिल पर रहती थीं। वो हमेशा से मुख्य गेट का दरवाजा बंद करके रखती थीं। इसीलिए दोनों ने मकान में बॉल फेंककर गेट खुलवाने की योजना बनाई। दोनों अपने साथ चाकू भी लेकर गए थे। अंकित गुप्ता के खिलाफ पहले से दर्ज हैं चोरी-मारपीट के मुकदमे पुलिस के अनुसार, अंकुर और सलमान केवल चोरी के इरादे से घर में घुसे थे। पूछताछ में सामने आया कि अंकुर शुरुआत में खुद को पीछे रखकर सलमान को आगे करना चाहता था। लेकिन, घर के अंदर पहुंचने के बाद अंकुर को लगा कि पूनम मित्तल उसे पहचान चुकी हैं। उसे डर था कि अगर वह जीवित रहीं, तो पुलिस को सब कुछ बता देंगी। इसी डर से अंकुर और सलमान ने पूनम की हत्या करने का फैसला कर लिया। पुलिस के मुताबिक अंकुर के खिलाफ पहले से चोरी और मारपीट के मुकदमे दर्ज हैं। अब जानिए पूरा मामला… एक जून को अंबेहटा कस्बे के मोहल्ला झावरी में रहने वाले कारोबारी संजय मित्तल की पत्नी पूनम मित्तल की उनके घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। संजय मित्तल मुख्य बाजार में स्पेयर पार्ट्स का कारोबार करते हैं। घटना वाले दिन शाम करीब 4:08 बजे उनके मोबाइल पर पत्नी के फोन से कॉल आई थी। उन्होंने कई बार बात करने की कोशिश की, लेकिन दूसरी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका पर वह एक स्थानीय डॉक्टर को साथ लेकर घर पहुंचे। करीब 4:10 बजे घर पहुंचने पर मुख्य दरवाजा खुला मिला। कमरे के अंदर पूनम मित्तल खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ी थीं। उनके गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था। डॉक्टर ने मौके पर ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। कमरे में रखी अलमारी खुली मिली थी और मृतका के कानों से कुंडल गायब थे। इससे लूटपाट के दौरान हत्या की आशंका जताई गई थी। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें सहारनपुर में कारोबारी की पत्नी की गला काटकर हत्या, दोनों कान काटे, खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा मिला सहारनपुर में सोमवार को एक कारोबारी की पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनके दोनों कान भी काट दिए गए। महिला का खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा मिला। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘जब अपनों ने ठुकराया, चचेरी सास ने सहारा दिया’:मथुरा में सिर पर बैठाकर 350 किमी की परिक्रमा करा रही बहू, बोली- ये मेरा फर्ज
    Next Article
    यूपी में 200 से ज्यादा DCP के तबादले:अयोध्या के कई सीओ बदले, एलआईयू और रामजन्मभूमि परिसर में नई तैनाती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment