Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक को रस्सी से बांधकर फेंकने के मामले में FIR:कुशीनगर में बेहोशी का हालत में मिला था, पुलिस ने जांच शुरू की

    18 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में 9 जुलाई की सुबह एक युवक हाथ-पैर बंधे और मुंह में कपड़ा ठूंसे अचेत अवस्था में मिला था। युवक ने आरोप लगाया है कि उसे मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की गई थी। इस मामले में पुलिस ने छः नामजद और एक अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के मुताबिक, सेवरही थाना क्षेत्र के दुमही गांव निवासी गुड्डू कुमार विश्वकर्मा ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 9 जुलाई की सुबह करीब 3:30 बजे वह अपनी टूटी हुई दुकान देखने गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। गुड्डू का आरोप है कि हमलावरों ने उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए, मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और गला कसकर उसे बेहोशी की हालत में झाड़ी में फेंक दिया। पीड़ित ने बताया कि सुबह ग्रामीणों ने उसे झाड़ी में देखा और डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज ले जाया गया। गंभीर हालत के कारण बाद में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में छः नामजद सहित एक अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 109(1), 126(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में मालगाड़ी की छत पर चढ़ा युवक:OHE लाइन के पास करता रहा करतब, बिजली सप्लाई बंद कर जीआरपी-आरपीएफ ने उतारा
    Next Article
    गोद में मृत बेटी का शव लेकर रोती मां...VIDEO:जिला अस्पताल बोला- हायर सेंटर रेफर किया था, परिजन नहीं ले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment