Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्वालियर से भोपाल आ रही बस में भीषण आग, VIDEO:25 यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई जान, बुजुर्ग को CPR देकर भर्ती कराया

    14 hours ago

    1

    0

    ग्वालियर में शनिवार रात भोपाल जा रही शरद ट्रैवल्स की वीडियोकोच बस में भीषण आग लग गई। चेतकपुरी स्थित विवेकानंद तिराहे पर रात करीब 9:30 बजे बस के पिछले हिस्से से अचानक लपटें उठीं। बस में करीब 25 यात्री सवार थे। आग फैलते ही यात्रियों ने खिड़कियों के कांच फोड़े और दरवाजे से कूदकर जान बचाई। हादसे में बुजुर्ग हार्ट पेशेंट धुएं के कारण बेहोश हो गए। उन्हें मौके पर CPR देकर उसकी जान बचाई। बुजुर्ग को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। बस स्टैंड से निकलने के आधे घंटे बाद भर गया धुआं बस रात करीब 9 बजे ग्वालियर रोडवेज बस स्टैंड से भोपाल के लिए रवाना हुई थी। करीब आधे घंटे बाद विवेकानंद तिराहे के पास यात्रियों को बस के अंदर धुआं दिखाई दिया। यात्रियों ने चालक और क्लीनर को इसकी जानकारी दी। इसके कुछ देर बाद बस तिराहे पर यात्रियों को बैठाने के लिए रुकी, तभी पिछले हिस्से से तेज लपटें उठने लगीं। देखिए तस्वीरें… खिड़कियों के कांच तोड़कर बाहर निकले यात्री आग तेजी से फैलने पर बस में चीख-पुकार मच गई। यात्रियों ने खिड़कियों के कांच तोड़े और दरवाजे व खिड़कियों से बाहर निकलना शुरू किया। बस स्टाफ और यात्रियों की मदद से सभी 25 यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया। 10 मिनट में पहुंची दमकल, बस जलकर खाक आग की सूचना मिलते ही करीब 10 मिनट में फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल की दो गाड़ियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। धुएं से बुजुर्ग बेहोश, मौके पर दिया CPR हादसे के दौरान बस में सवार एक बुजुर्ग हार्ट पेशेंट धुएं के कारण बेहोश हो गए। उन्हें यात्रियों और पुलिसकर्मियों ने बाहर निकाला और मौके पर CPR दिया। इसके बाद एम्बुलेंस से JAH के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। यात्रियों ने क्या कहा
    Click here to Read more
    Prev Article
    एमपी में नदियां उफान पर, बांधों के गेट खुले:ग्वालियर-चंबल, सागर के 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; शिवपुरी में युवक का शव मिला
    Next Article
    पूर्व CDS बोले- पाकिस्तान, भारत के लिए बड़ा खतरा बनेगा:LAC पर भारत-चीन की राय एक नहीं, दोनों देश सीमा विवाद से आगे बढ़ें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment