Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर भांजी आरती सिंह बोलीं:परिवार से बात करूंगी, दुनिया को बताने की जरूरत नहीं; फुटेज लेने वालों पर कसा तंज

    3 hours ago

    1

    0

    गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उनकी भांजी और एक्ट्रेस आरती सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में एक कार्यक्रम में पैपराजी ने उनसे मामा गोविंदा और मामी सुनीता के रिश्ते को लेकर सवाल किया। आरती ने कहा कि वह अपने से बड़ों के मामले में नहीं बोलतीं और यह परिवार का निजी मामला है। उन्होंने कहा कि जो महसूस करती हैं, वह परिवार के लोगों से साझा करेंगी, दुनिया को बताने की जरूरत नहीं है। इस दौरान उन्होंने विवाद से फुटेज लेने की कोशिश करने वालों पर भी तंज कसा। परिवार के मामले में बोलने से आरती ने किया इनकार गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार खबरें आ रही हैं। इसी बीच आरती सिंह से इस मामले पर सवाल किया गया, तो उन्होंने सार्वजनिक तौर पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। आरती ने कहा कि वह अपने से बड़ों के बीच नहीं बोलतीं। उन्होंने इसे गोविंदा और सुनीता का मामला बताते हुए कहा कि वह परिवार के निजी मसले पर सार्वजनिक राय नहीं रखना चाहतीं। उन्होंने साफ कहा कि वह इस मामले में बीच में नहीं पड़ेंगी, क्योंकि वह परिवार का हिस्सा हैं। बोलीं- मामी और परिवार से बात करूंगी आरती ने बताया कि वह जो महसूस कर रही हैं, उसे परिवार के लोगों के साथ साझा करेंगी। उन्होंने कहा कि वह कृष्णा अभिषेक को फोन करके बात करेंगी। इसके अलावा टीना आहूजा, यशवर्धन आहूजा, सुनीता आहूजा और अपनी मां से भी भावनाएं साझा करेंगी। आरती का कहना था कि उनकी जो भी फीलिंग है, उसे परिवार तक पहुंचाना जरूरी है, लेकिन पूरी दुनिया को बताने की जरूरत वह नहीं समझतीं। यानी उन्होंने इस मामले पर सार्वजनिक बयान देने के बजाय परिवार के भीतर बातचीत को प्राथमिकता दी। 'जो लोग फुटेज लेना चाहते हैं, वो अच्छा वाला ले रहे हैं' आरती ने उन लोगों पर भी तंज कसा, जो गोविंदा और सुनीता के विवाद पर लगातार प्रतिक्रियाएं लेने की कोशिश कर रहे हैं। पैपराजी से बातचीत में उन्होंने कहा, “मैंने जैसा कहा पहले भी, मैं अपने से बड़ों के बीच में नहीं बोलती हूं। ये उनका मामला है और जो लोग फुटेज लेना चाहते हैं, वो बहुत अच्छे से ले रहे हैं। मैं उनमें से नहीं हूं, क्योंकि मैं परिवार का हिस्सा हूं।” आरती के इस बयान से साफ है कि वह इस पारिवारिक विवाद को सार्वजनिक चर्चा का हिस्सा बनाने से बचना चाहती हैं। करीब डेढ़-दो साल से चर्चा में है गोविंदा-सुनीता का विवाद गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में तनाव की खबरें पिछले करीब डेढ़ से दो साल से आती रही हैं। इस दौरान दोनों के रिश्ते को लेकर कई चर्चाएं हुईं। हालिया घटनाक्रम में सुनीता ने गोविंदा के खिलाफ दायर तलाक की याचिका वापस ले ली। तलाक की याचिका वापस लेने के बाद सुनीता को बेटे यशवर्धन आहूजा और वकील के साथ फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया था। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने भी याचिका वापस लिए जाने की पुष्टि की थी। सुनीता ने गोविंदा के अफेयर को लेकर लगाए थे आरोप इस विवाद के दौरान सुनीता आहूजा ने गोविंदा के कथित अफेयर को लेकर कई बार सार्वजनिक तौर पर बातें कीं। हाल में गोविंदा को एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखे जाने पर भी सुनीता ने प्रतिक्रिया दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता ने गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने गोविंदा को कोमल का 'शुगर डैडी' तक कहा था। हालांकि, गोविंदा के मैनेजर ने दूसरी शादी की चर्चाओं और इन दावों का खंडन किया है। गोविंदा भी दे चुके हैं प्रतिक्रिया सुनीता के बयानों के बाद गोविंदा की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई थी। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर सुनीता के बयानों और भाषा पर आपत्ति जताई थी। इस विवाद के बीच गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने भी मामले के सार्वजनिक होने पर सवाल उठाए और कहा था कि परिवार की बातें घर के भीतर बैठकर सुलझाई जा सकती थीं। फिलहाल सुनीता द्वारा तलाक की याचिका वापस लेने के बाद गोविंदा और सुनीता के रिश्ते की वास्तविक स्थिति को लेकर चर्चाएं जारी हैं। वहीं, आरती सिंह ने सार्वजनिक राय देने से दूरी बनाकर साफ कर दिया है कि वह अपनी भावनाएं परिवार के लोगों से साझा करना चाहती हैं, न कि मीडिया या सोशल मीडिया के जरिए दुनिया के सामने रखना। _________________________ यह खबर भी पढ़ें.. पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी करने वाले थे गोविंदा:सुनीता बोलीं- इसलिए तलाक का केस लिया वापस, सोचो बीवी होकर मुझे कैसा लगता है गोविंदा से अनबन के बीच पत्नी सुनीता ने 19 अगस्त को बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचकर तलाक का केस वापस ले लिया है। अब सुनीता की मानें तो गोविंदा, गर्लफ्रेंड कोमल से दूसरी शादी का प्लान बना रहे थे, यही वजह है कि सुनीता ने विरोध करते हुए तलाक का केस वापस ले लिया है।पूरी खबर पढ़ें..
    Click here to Read more
    Prev Article
    करीना कपूर खान प्रेग्नेंट नहीं हैं:तीसरी बार मां बनने की अफवाहों को टीम ने बताया गलत; ननद सबा बोलीं- कुछ बातें प्राइवेट रहने देना चाहिए
    Next Article
    गंभीर बोले- मेरा काम ट्रॉफी जीतना, लाइक्स-व्यूज देखना नहीं:खराब नतीजों पर कहा- अभी बदलाव का दौर; उनकी कोचिंग में सिर्फ 9 टेस्ट जीते

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment