Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Gaza में सुरक्षाबल तैनाती पर Uganda और Burundi के सैन्य अफसरों ने Israel दौरा किया

    6 hours ago

    1

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की परिकल्पना के तहत गाजा में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बल की तैनाती के मुद्दे पर चर्चा के लिए युगांडा और बुरुंडी के सैन्य अधिकारियों ने पिछले सप्ताह इजराइल का दौरा किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘बोर्ड ऑफ पीस’ के एक अधिकारी ने बताया कि युगांडा के अधिकारी बुरुंडी के सैन्य प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे।युगांडा की संसद द्वारा सैनिक भेजने की इस माह मंजूरी दिए जाने के बाद अब वह अपनी भागीदारी की तैयारी को अंतिम रूप दे रहा है। अधिकारी ने कहा कि बुरुंडी की भागीदारी को लेकर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है, हालांकि वह इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए इच्छुक है। नाम न उजागर करने की शर्त पर अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने एक-दूसरे के साथ महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और बुरुंडी के प्रतिनिधियों ने हमारे मिशन में रुचि दिखाई।’’ बुरुंडी के एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि सेना के तीन अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उन्होंने इजराइल का दौरा किया।उन्होंने कहा कि बुरुंडी इस अंतरराष्ट्रीय बल में शामिल होना चाहता है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि युगांडा और बुरुंडी कितने सैनिक भेजेंगे या इसके बदले दोनों देशों को क्या मिलेगा। दोनों देशों के सैन्य प्रवक्ताओं से इस मामले पर संपर्क किया गया लेकिन उनकी ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran-Saudi-Turkey Pakistan Defense Pact | सऊदी-पाक-तुर्की 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में ईरान को न्योता: क्या बदलने वाला है मिडिल ईस्ट का पूरा जियोपॉलिटिकल समीकरण?
    Next Article
    Prabhasakshi NewsRoom: इमरान खान को लेकर पूरी दुनिया का क्रिकेट जगत एकजुट, गावस्कर-कपिल समेत 21 पूर्व कप्तानों ने शहबाज शरीफ को लिखा पत्र

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment