Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाघरा नदी में युवक पर मगरमच्छ का हमला:गोंडा में 1 मिनट तक चली खींचतान, हथौड़ा मारने पर भागा

    1 day ago

    1

    0

    गोंडा में घाघरा नदी किनारे काम कर रहे एक मजदूर पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ ने युवक का पैर अपने जबड़े में दबोच लिया और करीब एक मिनट तक उसे नदी में खींचने की कोशिश करता रहा। इस दौरान साथ काम कर रहे मजदूर मौके पर पहुंचे। एक युवक ने मगरमच्छ के सिर पर हथौड़े से वार किया, जिसके बाद उसने युवक को छोड़ दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ नदी में वापस चला गया। हमले में युवक के पैर का काफी मांस निकल गया। साथियों ने घायल मजदूर को गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया। बुधवार की यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर तरबगंज थाना क्षेत्र की है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला पढ़िए… सोनौली मोहम्मदपुर गांव के पास भिखारीपुर-सकरौर तटबंध पर बोल्डर लगाने का काम चल रहा है। यहां करीब 50 मजदूर काम कर रहे हैं। बुधवार देर शाम नदी किनारे काम कर रहे भानु उर्फ भोलू (40) पर अचानक नदी से निकले मगरमच्छ ने हमला कर दिया और उसका पैर जबड़े में दबोच लिया। पैर पकड़कर नदी में खींचने लगा वीडियो में दिख रहा है कि मगरमच्छ मजदूर के बाएं पैर को पकड़कर उसे नदी में खींचने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान उसका एक साथी उसका हाथ पकड़कर बाहर खींचता दिखाई दे रहा है। मजदूर की चीख-पुकार सुनकर अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए। एक मजदूर ने हथौड़े से मगरमच्छ के सिर पर वार किया, जिसके बाद उसने पैर छोड़ दिया और नदी में चला गया। काम पर जाने से डर रहे मजदूर मगरमच्छ के हमले में भानु का बायां पैर गंभीर रूप से घायल हो गया। मगरमच्छ उसके पैर का कुछ हिस्सा भी नोच ले गया। घायल को तुरंत गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घटना के बाद तटबंध पर काम कर रहे अन्य मजदूरों में दहशत है और वे नदी किनारे काम करने से डर रहे हैं। जलस्तर बढ़ने के साथ बढ़ा खतरा गोंडा के जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मजदूरों की तत्परता के कारण मगरमच्छ ने युवक को छोड़ दिया और नदी में लौट गया। उन्होंने कहा कि घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ मगरमच्छ आबादी वाले इलाकों और तटों के करीब आ रहे हैं। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। इलाज के बाद रात में डिस्चार्ज घायल भानु को इलाज के बाद देर रात मेडिकल कॉलेज से छुट्टी दे दी गई। भानु ने बताया, "मैं पहले भी घाघरा नदी में जानवरों को नहलाने जाता रहा हूं। बुधवार को तटबंध के नीचे बोल्डर और पर्क्यूपाइन लगाने का काम कर रहा था। काम करते-करते मैं नदी के बिल्कुल करीब पहुंच गया, तभी मगरमच्छ ने हमला कर दिया।" पहले भी हो चुका है हमला सोनौली मोहम्मदपुर ग्राम पंचायत के उदयभान पाही गांव के पास 20 मई को अपनी सास के अंतिम संस्कार में आए दामाद दीपक वर्मा पर भी मगरमच्छ ने हमला किया था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। वहीं, इस घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर निश्चित पुरवा के पास भी पहले एक मजदूर पर मगरमच्छ हमला कर चुका है। --------------- ये खबर भी पढ़ें… मूक बधिर बच्ची को मां से मिलवाकर रोने लगी सिपाही:कानपुर में बोली- दो बेटे, बेटी नहीं है, उसमें मेरी बेटी दिखी...सोचा था पालूंगी यूपी के कानपुर में 8 साल की मूक-बधिर बच्ची को महिला कॉन्स्टेबल मंदाकिनी ने उसकी मां से मिलवाया। बच्ची मां को देखते ही खिलखिला उठी। झट से उन्हें गले लगा लिया। मां-बेटी का प्यार देख कॉन्स्टेबल मंदाकिनी भावुक हो गईं। उनकी आंखों से आंसू छलक गए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की:कहासुनी के बाद सब्बल से हमला किया, फायरिंग करते हुए फरार हुआ
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:प्रतापगढ़ में राजा भैया के पिता समेत 13 नजरबंद, हर साल मोहर्रम पर करते हैं भंडारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment