Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:प्रतापगढ़ में राजा भैया के पिता समेत 13 नजरबंद, हर साल मोहर्रम पर करते हैं भंडारा

    1 day ago

    1

    0

    यूपी पुलिस ने जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह समेत 13 लोगों को प्रतापगढ़ में नजरबंद कर दिया है। वे सुबह 5 बजे से शुक्रवार रात 9 बजे तक पुलिस निगरानी में रहेंगे। यह कार्रवाई कुंडा क्षेत्र के संवेदनशील माने जाने वाले शेखपुर आशिक गांव में मोहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है। राजा उदय प्रताप सिंह हर साल मोहर्रम के दिन मंदिर परिसर में हनुमान पाठ और भंडारे का आयोजन करते हैं। इसी कार्यक्रम को लेकर करीब 12 साल पहले मुस्लिम और हिंदू समाज के बीच विवाद हो चुका है। जिसके कारण इस अतिसंवेदनशील क्षेत्र में रखा जाता है। पूरी खबर पढ़िए… कानपुर में दामाद के भाई ने सास से दुष्कर्म किया, बेटी की शादी टूटने के डर से चुप रही कानपुर में छोटे भाई की शादी से पहले उसकी होने वाली सास से बड़े भाई ने दुष्कर्म किया। उसे कपड़े खरीदने के बहाने कमरे पर बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाया, उसके बाद रेप किया। इस दौरान उसने अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिया। उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार महिला का शोषण करता रहा। पीड़ित महिला की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में दो माह तक चली जांच के बाद कल्याणपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है। पूरी खबर पढ़िए… संभल में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत, मक्का का मॉइश्चर हटाने वाली मशीन में उतरे संभल में एक राइस मिल में जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। यह घटना मक्का से नमी हटाने वाली मशीन में हुई, जहां एक मजदूर के बेहोश होने के बाद उसे बचाने गए दूसरे मजदूर की भी जान चली गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मजदूरों के शवों को बाहर निकाला। हादसा चंदौसी तहसील के बहजोई थाना क्षेत्र स्थित एसआर राइस मिल में बुधवार/गुरुवार की देर रात करीब 2:30 बजे हुआ। पढ़ें पूरी खबर…. बिजनौर में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की:मामूली विवाद के बाद सब्बल से हमला किया, घटना के बाद फरार बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के बेगावाला गांव में देर रात एक मामूली विवाद के चलते छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की सब्बल से वार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। मामला बेगावाला नई बस्ती का है। विवाद सलीम (30) और उसके छोटे भाई नदीम के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। देर रात, नदीम ने सोते हुए अपने बड़े भाई सलीम पर सब्बल से हमला कर दिया। पढ़ें पूरी खबर… 4 बच्चों की मां के लिए टावर पर चढ़ा युवक:मुंबई से फर्रुखाबाद पहुंचा, 6 घंटे बाद नीचे आया, 15 मिनट तक मेन रोड जाम रही फर्रुखाबाद में प्रेमिका से शादी की जिद पर एक युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। करीब 6 घंटे तक युवक टावर पर बैठा रहा और प्रेमिका को बुलाने की जिद करता रहा। युवक जिस महिला को बुलाने की मांग कर रहा था वो 4 बच्चों की मां है। युवक का कहना है कि महिला उसे छोड़कर पति के साथ गाजियाबाद में रह रही है। पुलिस के समझाने पर 6 घंटे बाद 11 बजे युवक नीचे आ गया। युवक को देखने के लिए इतनी भीड़ लग गई कि फर्रुखाबाद-कायमगंज के मेन रोड पर जाम की स्थिति बन गई। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाघरा नदी में युवक पर मगरमच्छ का हमला:गोंडा में 1 मिनट तक चली खींचतान, हथौड़ा मारने पर भागा
    Next Article
    लखनऊ अग्निकांड- एक-दूसरे का हाथ पकड़े मिलीं लाशें:अंदर विजिबिलिटी जीरो, टॉर्च काम नहीं कर रही थी; रेस्क्यू करने वालों की जुबानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment