Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर में चल रही नमकीन फैक्ट्री में आग:पीलीभीत में दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया, घर में 4 भरे गैस सिलेंडर मिले

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक रिहायशी घर के भीतर चल रही नमकीन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, मौके से 4 गैस सिलेंडर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह घटना सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के खुशीमल मोहल्ले की है, जहां जुम्मा अंसारी के घर में अवैध रूप से नमकीन बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। बताया गया कि सोमवार को काम के दौरान भट्टी में जल रही लकड़ी की एक चिंगारी पास रखे सामान पर गिरी, जिससे आग तेजी से फैल गई और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी और थानाध्यक्ष नरेश त्यागी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत सुरक्षा घेरा बनाया और लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया ताकि दमकलकर्मी अपना काम सुचारू रूप से कर सकें। सीओ फायर अनुराग सिंह के नेतृत्व में दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने का काम शुरू किया। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत और पानी की बौछारों के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। सीओ फायर अनुराग सिंह ने बताया कि दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जो राहत की बात है। हालांकि, फैक्ट्री के भीतर रखा काफी सामान जलकर राख हो गया है। जुम्मा अंसारी के घर में जांच के दौरान चार गैस सिलेंडर भी भरे पाए गए। इन गैस सिलेंडरों की जानकारी पुलिस ने सिटी मजिस्ट्रेट को उपलब्ध कराई। सिटी मजिस्ट्रेट ने पूरे मामले की जांच के लिए जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार को निर्देश दिया है। जिला पूर्ति अधिकारी का कहना है कि अगर सिलेंडर अवैध तरीके से घर में रखे गए थे तो इस पूरे मामले में निश्चित ही कार्रवाई होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोंच बार संघ चुनाव: अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला:250 में से 70 अधिवक्ताओं ने दोपहर तक किया मतदान
    Next Article
    राहुल गांधी की ओर से आपत्ति पत्र दाखिल:मानहानि मामले में अगली सुनवाई 13 अप्रैल को, कोर्ट से बरी युवकों को बताया था आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment