Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोंच बार संघ चुनाव: अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला:250 में से 70 अधिवक्ताओं ने दोपहर तक किया मतदान

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन के कोंच तहसील परिसर स्थित बार संघ के वर्ष 2026 के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी रही। तहसील परिसर के बार भवन स्थित लाइब्रेरी कक्ष में सुबह साढ़े दस बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम चार बजे तक चलेगा। मतदान समाप्त होने के बाद आधे घंटे के विश्राम के पश्चात मतों की गिनती कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में कुल 250 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें से दोपहर एक बजे तक 70 अधिवक्ता मतदान कर चुके थे। बार संघ चुनाव ऐल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ब्रजेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में संपन्न कराया जा रहा है। निष्पक्ष और व्यवस्थित चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन अधिकारियों की टीम भी तैनात की गई है। इस टीम में अवधेश कुमार द्विवेदी, के.के. श्रीवास्तव, पुरुषोत्तमदास रिछारिया, वीरेंद्र जाटव, रामवीर सिंह गुर्जर, महेंद्र निरंजन और नरसिंह गहरवार शामिल हैं, जो मतदान प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। बार संघ के इस चुनाव में अध्यक्ष पद को लेकर अधिवक्ताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अध्यक्ष पद के लिए अमरबाबू पाठक, ओमप्रकाश अग्रवाल और जितेंद्र सिंह गुर्जर के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है, जिसे काफी दिलचस्प माना जा रहा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सरनाम सिंह यादव और रामबाबू निरंजन के बीच सीधी टक्कर है। वहीं उपाध्यक्ष (दस वर्ष से कम अनुभव) के एक पद के लिए सज्जीत कुमार और साकेत चतुर्वेदी आमने-सामने हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए सुधीर कुमार द्विवेदी और अमित श्रीवास्तव के बीच सीधा मुकाबला हो रहा है। इसके अलावा संयुक्त सचिव के तीन पदों के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें अवनीश कुमार बूटौलिया, राघवेंद्र सिंह निरंजन, संजय कुमार निरंजन और जितेंद्र सिंह के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि महामंत्री पद पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है, जबकि वरिष्ठ और सामान्य सदस्य के दोनों पद भी पूर्व में ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं। मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल है और सुबह से ही अधिवक्ता मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में गैस किल्लत, कीमतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पर सरकार विरोधी नारेबाजी, प्रशासन को ज्ञापन
    Next Article
    घर में चल रही नमकीन फैक्ट्री में आग:पीलीभीत में दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया, घर में 4 भरे गैस सिलेंडर मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment